यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shopping Festival Utsav: रायपुर में आनलाइन को कड़ी टक्कर देने के लिए अब पंडरी कपड़ा बाजार में त्योहार उत्सव
Shopping Festival Utsav: 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस शापिंग फैस्टिवल में ग्राहकों को एक निश्चित राशि की खरीदारी पर आकर्षक उपहार मिलेगा।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Tue, 12 Oct 2021 03:26:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Oct 2021 03:26:48 PM (IST)

Shopping Festival Utsav: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नवरात्र के साथ ही अब त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और कपड़ा बाजार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। खरीदारी के प्रति आनलाइन की ओर बढ़ते लोगों के रुझान को देखते हुए कपड़ा व्यापारियों ने नया रास्ता निकाला है। इसके तहत माल्स और बड़ी-बड़ी कंपनियों की तर्ज पर पहली बार कपड़ा बाजार में शापिंग फैस्टिवल शुरू हो रहा है। कपड़ा कारोबारियों का कहना है कि 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस शापिंग फैस्टिवल में ग्राहकों को एक निश्चित राशि की खरीदारी पर आकर्षक उपहार मिलेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
कारोबारियोंका कहना है कि ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि एसोसिएशन द्वारा सामुहिक रूप से इस तरह का फैस्टिवल शुरू किया जा रहा है। त्योहारी सीजन में आनलाइन कंपनियों से टकराने में इसे एक बड़ी पहल कहा जा सकता है। त्योहारी सीजन के साथ ही आने वाले शादी सीजन को देखते हुए भी कपड़ों के नए कलेक्शन है। अब त्योहारी सीजन में पंडरी कपड़ा बाजार में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।
निश्चित राशि की खरीदारी पर मिलेंगे उपहार
पंडरी थोक कपड़ा व्यावसायी संघ के अध्यक्ष चंदर विधानी ने बताया कि इस शापिंग फैस्टिवल में पूरा फायदा ग्राहकों का ही है। ग्राहकों को एक निश्चित राशि की खरीदारी पर उपहार दिए जाएंगे। साथ ही कूपन मिलेंगे और इस कूपन में निकाले जाने वाले लकी ड्रा में ग्राहक लाखों के दूसरे उपहार भी जीत सकते है।
पहली बार इस तरह की पहल
पंडरी थोक कपड़ा व्यावसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने बताया कि इस तरह शापिंग उत्सव की पहल पहली बार की जा रही है। इसे सीधे-सीधे यह भी कहा जा सकता है कि अब ग्राहकों संस्थान में आकर खरीदारी करने से ज्यादा पायदा मिलेगा। नए कलेक्शन के साथ ही उपहार भी जीत सकते है।