यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Short Film Festival In Raipur: कानूनी जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म महोत्सव नौ नवंबर से
Short Film Festival In Raipur: फिल्म फेस्टिवल में 663 फिल्मों की एंट्री हुई है। 119 छत्तीसगढ़ से, 263 अन्य प्रदेशों से और 279 फिल्में विदेशी।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Mon, 01 Nov 2021 09:40:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Nov 2021 09:40:02 AM (IST)

Short Film Festival In Raipur: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कानूनी जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म महोत्सव शूट फार लीगल अवेयरनेस, सीजन 2020 का आयोजन नौ से 12 नवंबर तक होगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह फिल्म समारोह वर्ष 2020 में होना था पर कोरोना महामारी के चलते महोत्सव स्थगित किया गया था।
फिल्म फेस्टिवल में 663 फिल्मों की एंट्री हुई है। इसमें से 119 छत्तीसगढ़ से, 263 अन्य प्रदेशों से और 279 फिल्में विदेशों से प्राप्त हुई है। फिल्म फेस्टिवल में चार विषयों को शामिल किया गया था, जिसके अंतर्गत मानव तस्करी, बच्चों के अधिकार-बाल श्रम/बाल शिक्षा आदि, नशा उन्मूलन, नशा पीड़ितों के पुनर्वास और साइबर क्राइम शामिल है। फिल्मों की अवधि पांच से 10 मिनट है और हिंदी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ी के अलावा अन्य भाषाओं की फिल्में को अंग्रेजी में सबटाइटल दिया गया है।
गोल बाजार में प्लास्टिक मुक्त अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश
नेहरू युवा केंद्र संगठन, रायपुर ने रविवार को प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत गोलबाजार में अभियान चलाया। इस मौके पर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान सांसद सुनील सोनी ने राजधानी के लोगों को स्वच्छता के प्रति संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के सपने को साकार करने के लिए अपील की, जिससे पर्यावरण सुरक्षित हो सके। संगठन के राज्य निदेशक श्रीकांत पांडेय और जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी ने कहा कि प्लास्टिक हमारे लिए बहुत हानिकारक है।
हमें इसका उपयोग कम से कम करना चाहिए। इस मौके पर स्वयंसेवों ने 1000 किलो से ज्यादा प्लास्टिक एकत्रित किया। नारे के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए भी प्रेरित किया।