• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीरामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अयोध्‍या के लिए रवाना हुई आस्‍था स्‍पेशल ट्रेन, रामनाम की गूंज से राममय हुआ माहौल

Shri ramlala Darshan Yojana: श्री रामलला के दर्शन योजना के अंतर्गत पहली आस्था स्पेशल ट्रेन (Aastha Special Train) आज बुधवार दोपहर 12:20 बजे दुर्ग से अ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 11:55:53 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Feb 2024 01:00:16 PM (IST)
श्रीरामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अयोध्‍या के लिए रवाना हुई आस्‍था स्‍पेशल ट्रेन, रामनाम की गूंज से राममय हुआ माहौल

HighLights

  1. भाजपा प्रदेश किरण सिंह देव ने दिखाई हरी झंडी
  2. योजना के अंतर्गत पहली आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्‍या रवाना
  3. रामनाम जयकारे से स्टेशन का पूरा माहौल राममय हो गया

रायपुर। Shri Ramlala Darshan Yojana: श्री रामलला के दर्शन योजना के अंतर्गत पहली आस्था स्पेशल ट्रेन (Aastha Special Train) आज बुधवार दोपहर 12:20 बजे दुर्ग से अयोध्‍या के लिए रवाना हो गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री दयाल दास बघेल, समिति संयोजक धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर आस्था स्पेशल ट्रेन को अयोध्‍या के लिए रवाना किया।

इस बीच रामनाम की गूंज और जयकारे से स्टेशन का पूरा माहौल राममय हो गया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। राम भक्तों की टोली में छह वर्षीय बच्चों से लेकर 70 साल के बुजुर्गों भी शामिल रहे। वहीं दूसरे प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी जयकारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।


View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai_dunia)

भजन कीर्तन से गूंज उठा दुर्ग रेलवे स्टेशन

दुर्ग रेलवे स्टेशन में सुबह 9:00 बजे से भाजपाइयों एवं श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। संभाग के सभी 20 विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालु पहुंचे हैं। इनमें से कुछ श्रद्धालु अपने साथ ढोल मंजीरा लेकर पहुंचे। वह भजन कीर्तन करते हुए स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद आईआरसीटीसी ने सभी श्रद्धालुओं के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सभी यात्री ट्रेन में सवार हो गए हैं।

इस ट्रेन में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले जिले के 1344 दर्शनार्थियों का पंजीयन किया गया है। ट्रेन में सुरक्षा प्रहरी और आइआरसीटीसी के कर्मचारी भी यात्रा के दौरान साथ रहेंगे। पंजीकृत यात्रियों के अलावा अन्य कोई भी यात्री ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। रेलवे द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा गगन,

छत्तीसगढ़वासी चले श्रीराम के भवन

मोदी की गारंटी का एक और वादा पूर्ण होते हुए "श्रीरामलला दर्शन योजना" के अंतर्गत हज़ारों श्रद्धालुओं के भारी उत्साह के साथ दुर्ग से पहली ट्रेन "आस्था स्पेशल" अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई।

आस्था स्पेशल ट्रेन… pic.twitter.com/oPz8HDNF60

— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 7, 2024

रामलला के दर्शन के बाद रायपुर लौटा छत्‍तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का पहला जत्‍था

अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजे श्रीरामलला के दर्शन कर छत्‍तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का पहला जत्‍था आज सुबह रायपुर लौट आया है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर सभी श्रद्धालुओं का ढ़ोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। विश्व हिंदू परिषद ने माला पहनाकर सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। रामलला के दर्शन के बाद रायपुर लौटे सभी राम भक्त जबरदस्‍त उत्‍साहित नजर आए।