
रायपुर। देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में कलेक्टोरेट परिसर में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीसी साहू, संयुक्त कलेक्टर यूएस अग्रवाल एवं राजीव पांडे, डिप्टी कलेक्टर सिम्मी नाहिद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
शहीदों की याद में मंत्रालय कर्मियों ने भी रखा दो मिनट का मौन
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को आज मंत्रालय महानदी भवन में श्रद्धांजलि दी गई। कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने-अपने कक्ष में शहीदों को याद किया। सुबह 11 बजे सायरन की आवाज पर सभी अपने स्थान पर खड़े हो गए और दो मिनट के मौन के साथ भारत के वीर शहीदों को नमन किया।
शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को सुबह 11 बजे मौनधारण किया गया और काम तथा गतिविधियां रोक दी गईं। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए सभी कार्यालयों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देंश दिए गए थे। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की थी कि वे भी दो मिनट का मौन रखें और काम और गतिविधियों रोक दें।
दो मिनट का मौन शुरू होने की सूचना सुबह 10.59 बजे से 11 बजे तक साइरन या अन्य निर्देंशों के अनुसार दी गई और फिर दो मिनट बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक ऑल क्लियर साइरन बजाया गया। कलेक्टर ने कहा हैं कि इस अवसर को आम नागरिकों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
इस दिन के महत्व को प्रसारित करने के लिए भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकीकरण से संबंधित विषय पर हाइब्रिट या ऑनलाइन मोड पर भाषण और वार्ताएं करें।