• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के स्पा सेंटर में मसाज करने से मना किया तो पीएसओ ने चला गोली, दो गिरफ्तार

रिटायर्ड आर्मी मैन और निजी कंपनी में पीएसओ ने रायपुर के स्पा सेंटर में गोली चला दी। नशे की हालत में पहुंचे आरोपियों को स्पा संचालिका ने अगले दिन आने क...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 07:55:37 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 08:17:58 AM (IST)
रायपुर के स्पा सेंटर में मसाज करने से मना किया तो पीएसओ ने चला गोली, दो गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज में संचालिका से विवाद करते नजर आ रहे आरोपी

HighLights

  1. मसाज करवाने पहुंचे थे दोनों आरोपी
  2. रजिस्टर चेक करने के दौरान चली गोली
  3. यूपी का एक्स आर्मी मैन है मुख्य आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के सिविल लाइन थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत कटोरा तालाब मेन रोड स्थित रतन पैलेस के पास संचालित एफजेड स्पा सेंटर में बुधवार रात होगी चल गई। शराब के नशे में प्राइवेट पीएसओ ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर संचालिका को धमकाया और साथी के साथ फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार पांडेय (46), निवासी शेखपुर, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में एक निजी कंपनी में पीएसओ और अंगद सिंह (33), निवासी आदर्श नगर, मोवा रायपुर, पेशे से ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल और एक एयर गन जब्त की गई है।


मसाज कराने पहुंचे, मना करने पर भड़के

घटना रात करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार सुनील अपने ड्राइवर अंगद सिंह के साथ स्पा सेंटर पहुंचा और मसाज कराने की बात कही। उस समय स्पा सेंटर बंद हो चुका था और कर्मचारी घर जा चुके थे। संचालिका ने अगले दिन आने को कहा तो नशे में धुत सुनील भड़क गया और विवाद करने लगा।

रजिस्टर चेक करने की कोशिश, गाली-गलौज

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी स्पा सेंटर के अंदर जबरन घुसकर गुंडागर्दी करते नजर आ रहा है। वह वहां काम करने वाले कर्मचारियों और आने वाले ग्राहकों की जानकारी जानने के लिए रजिस्टर चेक करने लगा। मना करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

तैश में आकर की हवाई फायरिंग

विवाद बढ़ने पर सुनील ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और धमकाने लगा। इसी दौरान गोली चल गई। गोली अंदर रखी टेबल में जा धंसी। फायरिंग की आवाज सुन संचालिका घबरा गई और चीख पड़ी। आसपास के लोग मौके की ओर बढ़ने लगे तो दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अगले दिन शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दबिश दी और दो घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क कर सुनील पांडेय के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। सुनील एक्स आर्मी मैन है।

यह भी पढ़ें- बीजापुर में मानवता की मिसाल, झुलसी कराहती महिला को जवानों ने कुछ इस तरह बचाया कि जानकर दाद देंगे

सुरक्षा एजेंसी को नोटिस की तैयारी

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपित जिस सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से पीएसओ के रूप में कार्यरत है, वहां पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया संदिग्ध है। पुलिस संबंधित सुरक्षा एजेंसी को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।