• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिवाली और छठ पर घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए गुड न्‍यूज, रेलवे के इस फैसले से कन्‍फर्म टिकट की टेंशन खत्‍म

दुर्गा पूजा और छठ पूजा के पर्व को देखते हुए, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई विशेष कदम उठाए हैं। रेलवे ने छः जोड़ी स्...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 10 Oct 2024 06:04:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Oct 2024 06:04:49 PM (IST)
दिवाली और छठ पर घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए गुड न्‍यूज, रेलवे के इस फैसले से कन्‍फर्म टिकट की टेंशन खत्‍म
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच प्रदान किए। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. 576 रेल यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने रेलवे का दावा।
  2. फेस्टिव सीजन स्पेशल ट्रेनों में रेलवे ने लगाया आठ अतिरिक्त कोच।
  3. दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने करेगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दिवाली और छठ पूजा में यात्रियों की ट्रेनों में भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने आरक्षित बर्थ उपलब्ध कराने छह जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही चार स्थायी और चार अस्थायी अतिरिक्त कोच लगाकर राहत दी है। इन अतिरिक्त कोच के लगने 576 यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलने का दावा अधिकारियों ने किया है।

रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि पर्व मेला, दिवाली व छठ पूजा में घर जाने वाले यात्रियों सुविधा को ध्यान में रखकर ट्रेनों के अस्थायी ठहराव एवं कुछ ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है। अक्टूबर महीने में चार अतिरिक्त अस्थायी कोच 10 से 13 अक्टूबर तक बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में लगाया जाएगा। जबकि पांच से 13 अक्टूबर तक दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाया गया है।naidunia_image


इसी तरह से छह से 14 अक्टूबर तक अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 16 अक्टूबर को रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस, 13 अक्टूबर को कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में चार स्थायी कोच भी लगाए जा रहे। इन सभी कोचों से यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को सुविधा देने 6556 स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक अक्टूबर से किया जा चुका है जो 30 नवंबर तक जारी रहेगा। दो महीने के दौरान ये स्पेशल ट्रेनें 6556 फेरे लगाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी।naidunia_image

छह जोड़ी स्पेशल ट्रेन

दुर्गा और छठ पूजा के दौरान छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी गई है। सावन मेले के दौरान नौ अगस्त को जहां गोंदिया-संतरागाछी स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी।इसी तरह से चार व नौ अक्टूबर को दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन गोंदिया-संतरागाछी-गोंदिया स्पेशल दुर्गा पूजा के लिए चलाई गई।

तीन व चार नवंबर को दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन गोंदिया-पटना-गोंदिया स्पेशल छठ पूजा के लिए चलेगी। जबकि तीन व चार नंवबर को दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन गोंदिया-छपरा-गोंदिया स्पेशल चलेगी। सात से 12 अक्टूबर तक छह जोड़ी डोंगरगढ़-रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन दुर्गा पूजा के लिए चलाई जा रही है। जबकि सात से 12 अक्टूबर तक छह जोड़ी स्पेशल ट्रेन डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन दौड़ रही है।