• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में बेकाबू कार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला; महिला ड्राइवर वाहन लेकर फरार

Raipur Accident: रायपुर के आमानाका ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन लोगों और कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 01:37:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 01:58:39 PM (IST)
रायपुर में बेकाबू कार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला; महिला ड्राइवर वाहन लेकर फरार
रायपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार का हादसा

HighLights

  1. महिला चालक वाहन सहित मौके से फरार
  2. नंबर प्लेट से वाहन की पहचान हुई
  3. पुलिस ने जांच और तलाश शुरू की

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जबकि कुछ दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद कार चला रही महिला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गई।

तेज और लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। बताया गया कि कार क्रमांक CG-04-PX-8883 को महिला चालक तेज और लापरवाहीपूर्ण तरीके से चला रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर मौजूद लोगों और दोपहिया वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


नंबर प्लेट से पुलिस तक पहुंचा सुराग

हादसे के दौरान कार की नंबर प्लेट सड़क पर गिर गई। इसी के आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला चालक की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना के समय वाहन कौन चला रहा था और हादसे के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

घायलों का अस्पताल में उपचार जारी

घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस घायलों की संख्या और उनकी स्वास्थ्य स्थिति से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई है।