• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में तेज रफ्तार XUV डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई, 5 लोगों की मौत

राजधानी रायपुर के आरंग NH पर एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार XUV ट्रक से टकराई। इस हादसे में XUV सवार 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक उरला रायपुर के निवासी थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 06 Mar 2025 04:38:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Mar 2025 04:44:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में तेज रफ्तार XUV डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई, 5 लोगों की मौत
रायपुर में भीषण कार एक्सीडेंट।

HighLights

  1. पांचों मृतक उरला रायपुर के निवासी थे
  2. हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ
  3. टायर फटने से कार का नियंत्रण खोया

रायपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी रायपुर के आरंग NH पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार में जा रही XUV कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में XUV सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ है, जहां XUV कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर ने खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पांचों लोग अपनी जान गवां चुके थे।


मृतकों की पहचान उरला रायपुर के निवासी के रूप में हुई है। हादसा इतना भयंकर था कि XUV की हालत बुरी तरह से खराब हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

naidunia_image

एक परिवार के थे सभी मृतक

  • पुलिस के मुताबिक कार में सवार सभी पांच लोग एक ही परिवार के थे। वे रायपुर से बाहर कहीं जा रहे थे। तभी अचानक कार के टायर में ब्लास्ट हो गया।
  • टायर फटने के बाद कार नियंत्रण खो बैठी और वह डिवाइडर क्रॉस करके विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

naidunia_image

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना के बाद रोड सुरक्षा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।