• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sports News: राष्ट्रीय सीनियर कायाकिंग एंड कैनोइंग चैंपियनशिप में छत्‍तीसगढ़ के नाम तीन पदक

Sports News: 11 हजार रुपये पदक विजेता कौशल नंदिनी ठाकुर को, 5100 अशोक साहू कोच व 5100 शिवांगी ठाकुर को देकर पुरस्कृत किया।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Thu, 11 Nov 2021 12:55:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Nov 2021 12:55:04 PM (IST)
Sports News: राष्ट्रीय सीनियर कायाकिंग एंड कैनोइंग चैंपियनशिप में छत्‍तीसगढ़ के नाम तीन पदक

Sports News: रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। 31वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर में किया गया। इसमें प्रदेश की कौशल नंदिनी ठाकुर ने तीन पदक अपने नाम किए। एक रजत एवं दो कांस्य पदक शामिल हैं।

  • - प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को संघ के अध्यक्ष ने पुरस्कृत किया

पदक विजेता खिलाड़ियों को बलदेव सिंह भाटिया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ ने खिलाड़ी और कोच को शुभकामनाएं दी। साथ ही 11 हजार रुपये पदक विजेता कौशल नंदिनी ठाकुर को, 5100 अशोक साहू कोच व 5100 शिवांगी ठाकुर को देकर पुरस्कृत किया।


उन्होंने कहा वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन करके पदक विजेता खिलाड़ी और कोच को मिलवाने के लिए ले जाएंगे। रोहित काले कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ, अभिजीत मिश्रा सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ, प्रशांत सिंह रघुवंशी सह सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कायकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट दिसंबर में

इस साल सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-12 दिसंबर पहले हफ्ते में आयोजित कर रहा है। इसका आयोजन हीरा ग्रुप स्पोटर्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। यह टूर्नामेंट हीरा ग्रुप स्पोर्टस ग्राउंड,राम वाटिका के सामने, ऊर्जा पार्क के पास वीआइपी रोड में होगा।

इसमें कुल 32 टीमें भाग लेंगी।कोविड के कारण वर्ष 2020-21 के दौरान इसका आयोजन नहीं हो सका। यह टूर्नामेंट लाकआउट आधार पर होगा। इसमें लगी मैच 12 ओवर के होंगे और प्री क्वार्टर व क्वार्टर फाइनल मैच 15 ओवर के होंगे।इसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल मैच 20 ओवर के होंगे।