
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
राजधानी रायपुर के सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में उद्योग जगत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए नये इंजीनियरों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इस कार्यशाला का आयोजन सिमेंस इंडस्ट्री साफ्टवेयर लिमिटेड एवं उनकी सहयोगी संस्था एमटीसी द्वारा किया गया था। कार्यशाला में सिमेंस कम्पनी के अधिकारियों ने बताया कि सेंटर आफ एक्सीलेंस में 16 लैब स्थापित की जाएगी, जिसका उपयोग आस-पास के अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज एवं उद्योग भी कर सकेंगे।
----
दिव्यांगजनों को उद्योग लगाने के लिए आवेदन का अवसर 20 तक
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को उद्योग स्थापित करने के लिए विशेष पहल की गई है। इसके तहत 36 आईएनसी के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को अपना उद्यम स्थापित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट 36 आई एन सी डॉट इन में ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2018 रखी गई है। उल्लेखनीय है कि एक सितंबर 2018 तक आवेदनों की समीक्षा कर 5 सितंबर 2018 तक परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद चयनित दिव्यांगजनों के लिए 10 सितंबर से 25 सितंबर 2018 तक प्री इन्क्यूबेशन वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा और 2 अक्टूबर से नई इन्क्यूबेशन बैच की शुरुआत की जाएगी।
-----