• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये शादी है या सौदा' में होंगे राज्य के कलाकार

दूरदर्शन के डीडी नेशनल में सोमवार से धारावाहिक 'ये शादी है या सौदा' का प्रसारण शुरू हुआ है। धारावाहिक में राज्य के कलाकार अपने अभिनय का प्रदर्शन करते ...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Tue, 01 Apr 2014 12:40:19 AM (IST)Updated Date: Tue, 01 Apr 2014 12:40:19 AM (IST)
'ये शादी है या सौदा' में होंगे राज्य के कलाकार

रायपुर। दूरदर्शन के डीडी नेशनल में सोमवार से धारावाहिक 'ये शादी है या सौदा' का प्रसारण शुरू हुआ है। धारावाहिक में राज्य के कलाकार अपने अभिनय का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। सोमवार से शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक का निर्देशन लाल विजय शाहदेव ने किया है। धारावाहिक में रायपुर शहर के कलाकार एजाज वारसी, डॉ.शम्पा चौबे, डॉ. नीलू मेघ, शुभ्रा दुबे, अरुण काचलवार, इकबाल अहमद रिजवी सहित योगेश अग्रवाल नजर आएंगे।

सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रोडक्शन को-आर्डिनेटर अरुण काचलवार ने बताया कि 'ये शादी है या सौदा' में मुख्य भूमिका में भोपाल की कलाकार ऐश्वर्या खरे नजर आएंगी। इसके साथ ही अन्य भूमिकाओं में रवि झंकल, किरण शर्मा, रवि भाटिया, कुलदीप सरीन, मुग्धा शाह, निशीकांत दीक्षित, पीयूष सहित अन्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि धारावाहिक की कहानी शादी के नाम पर गरीब लड़कियों की सौदेबाजी पर आधारित है। कहानी एक लड़की अंबिका की है, जिसे शादी की रात ही पता चलता है कि उसकी शादी नहीं, सौदा हुआ है। अंबिका किस प्रकार इस लड़ाई से लड़ती है और कैसे यह कुप्रथा खत्म होती है, यही इसकी कहानी है।


इसके अलावा एक और धारावाहिक घंटेश्वर प्रसाद घंटेवाले का प्रसारण भी सोमवार दोपहर 1 बजे से शुरू हो गया है। यह धारावाहिक भी लाल विजय शाहदेव के निर्देशन में तैयार हुआ है। पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि इन दोनों ही धारावाहिक में कार्य करने के इच्छुक कलाकारों को प्रोडक्शन कंट्रोलर एजाज वारसी एवं को-आर्डिनेटर