
रायपुर। राज्य ब्यूरो। CG Junior Doctors Stipend Increased: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान करते हुए जूनियर डाक्टरों की शिष्यवृत्ति (स्टाइपेंड) बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि यह साझा करते हुए संतोष हो रहा कि हमने जूनियर डाक्टरों की शिष्यवृत्ति में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने जूनियर डाक्टरों की शिष्यवृत्ति में जो बढ़ोत्तरी की है। जानकारों का कहना है कि शिष्यवृत्ति की मांग को लेकर कई बार जूनियर डाक्टर हड़ताल कर चुके हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। चुनाव से पहले यह फैसला अहम साबित हो सकता है।
उसके नवीन दर के अनुसार पीजी प्रथम वर्ष के लिए 53 हजार 550 रुपये से बढ़ाकर 67 हजार 500 रुपये प्रति माह करने का निर्णय लिया है। इसी तरह पीजी द्वितीय वर्ष के लिए 56 हजार 700 रुपये से बढ़ाकर 71 हजार 450 रुपये प्रति माह और पीजी तृतीय वर्ष के लिए 59 हजार 200 रुपये से बढ़ाकर 74 हजार 600 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है।
एमबीबीएस. के इंटर्नशिप के छात्रों के लिए 12 हजार 600 रुपये से बढ़ाकर 15 हजार 900 रुपये प्रति माह किया गया है। इस प्रकार से राज्य सरकार के इस निर्णय से अब जूनियर डाक्टरों की शिष्यवृत्ति में साढ़े तीन हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी।
साझा करते हुए संतोष हो रहा कि हमने जूनियर डॉक्टर्स की शिष्यवृत्ति में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
शिष्यवृत्ति की नवीन दर इस प्रकार से होंगी-
पीजी प्रथम वर्ष - 53550 से 67500 प्रति माह
पीजी द्वितीय वर्ष - 56700 से 71450 प्रति माह
पीजी तृतीय वर्ष - 59200 से 74600 प्रति माह…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 5, 2023