• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में बस्तर, कांकेर, धमतरी, दंतेवाड़ा सहित 9 जिलों में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार को आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से बेमेतरा में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और च...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 02 May 2025 11:32:25 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 May 2025 01:30:43 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में बस्तर, कांकेर, धमतरी, दंतेवाड़ा सहित 9 जिलों में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
रायपुर में तेज हवा के साथ हुई बारिश से टीनशेड गिर गया।

HighLights

  1. मौसम विभाग की चेतावनी, 9 जिलों में आंधी-तूफान की है संभावना।
  2. रायपुर में 93 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान, जनजीवन हुआ प्रभावित।
  3. गुरुवार को आए तूफान से सिमगा में टोल प्लाजा तहस- नहस हुआ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार को अचानक बदले मौसम ने कोहराम मचा दिया। आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से बेमेतरा में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। इधर मौसम विभाग( Chhattisgarh Weather Update) ने आज फिर से सरगुजा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर, कोण्डागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

93 किलोमीटर की गति से रायपुर में तूफान

दुर्ग-भिलाई सहित कई शहरों में गुरुवार शाम सवा चार बजे से शुरू हुए तूफान ने जमकर कहर बरपाया। 93 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने राज्य के कई जिलों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। राजधानी रायपुर में हजारों लोग तूफान के दौरान सड़कों पर फंसे रहे।


naidunia_image

सिमगा टोल प्लाजा हुआ तहस-नहस

बलौदाबाजार जिले में तरपोंगी सिमगा टोल प्लाजा को तहस-नहस(Chhattisgarh weather alert) कर दिया। रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर तरपोंगी के टोल प्लाजा के गिरने से यहां कार्यरत कर्मचारी और सैकड़ों यात्री बाल-बाल बचे। दुर्ग जिले में कुम्हारी व सरोना के बीच पटरी पर पेड़ गिरने से दुर्ग-रायपुर के बीच रेल यातायात दो घंटे तक बाधित रहा। इससे एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।

दो मजदूरों की मौत हुई

बेमेतरा जिले में राइस मिल में बोरियों के नीचे दबकर दो मजदूरों नंदकुमार निषाद, बिसवंतीन साहू की मौत हो गई। रायपुर में देवेंद्र नगर में नेताजी चौक का शेड गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में दस साल बाद ऐसा तूफान आया है। इसके चलते रेल और विमान सेवा भी प्रभावित हुई।

naidunia_image

काले बादल छाने लगे थे

रायपुर में गुरुवार दोपहर अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को बारिश के बाद पारा छह डिग्री तक गिर गया। इस बीच गुरुवार को शाम चार बजे से आसमान में काले बादल छाने लगी थे।

रायपुर में 12 किमी की ऊंचाई व 40 किमी की लंबाई तक फैले बादलों(Chhattisgarh districts rain alert) ने 40 मिनट तक शहर को अपने कब्जे में रखा। रायपुर जिले में 133 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली चली गई। रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी आदि में बिजली गुल हो गई थी।

तूफान के चलते बेमेतरा जिले में ग्राम राखी जोबा स्थित सूरज राइस मिल की दीवार गिर गई। इससे मिल में रखी धान की बोरियों के नीचे गिरने से छह मजदूर दब गए थे। इनमें दो लोगों की मौत हो गई।