
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा में शराब पीने के लिए पैसा देने से मना करने पर बदमाश ने एक युवक की डंडे से पिटाई कर दी। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के मुतबिक कुकुरबेड़ा निवासी कृष्णा नायक पिता बुधराम (28) शुक्रवार रात सवा नौ बजे घर के पास खड़ा था, तभी पड़ोस का बदमाश राजा अगवानी पिता सुंदरलाल (35) ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसा नहीं होने की बात कहने पर राजा अगवानी ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से कृष्णा की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में धारा 294, 506, 327 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
28 सतीश 04- संतोष
5.41