• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

28 मई को बिलासपुर से पोत्तनूर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, रायपुर-दुर्ग में भी होगा ठहराव

भीषण गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और टिकटों की किल्लत को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर से पोत्तनूर के बीच एक फेरे के लिए (एक तरफा) समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

By Goswami SahuEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 27 May 2026 12:09:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 12:11:12 PM (IST)
28 मई को बिलासपुर से पोत्तनूर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, रायपुर-दुर्ग में भी होगा ठहराव
बिलासपुर से पोत्तनूर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बिलासपुर से पोत्तनूर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
  2. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला
  3. परिवर्तित मार्ग से चलेगी गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। ग्रीष्मकालीन मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और टिकटों की किल्लत को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर से पोत्तनूर के बीच एक फेरे के लिए (एक तरफा) समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 08201 बिलासपुर-पोत्तनूर समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 28 मई को रात 09:10 बजे रवाना होगी।

छत्तीसगढ़ में इस ट्रेन का मुख्य ठहराव बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग स्टेशनों पर दिया गया है। रायपुर में इसका आगमन रात 11:30 बजे होगा। 20 कोच वाली इस पूरी ट्रेन में 16 स्लीपर, दो सामान्य और दो एसएलआरडी कोच की सुविधा रहेगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकेगी।


यार्ड री-माडलिंग के चलते परिवर्तित मार्ग से चलेगी गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड री-माडलिंग एवं नान-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस के मार्ग में अस्थाई बदलाव किया गया है। चूंकि यह छत्तीसगढ़ और रायपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली एक प्रमुख ट्रेन है, इसलिए रेल प्रशासन ने यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की है।

गाड़ी संख्या 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस 27 मई को अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाराणसी सिटी, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। इस दौरान केराकत एवं जौनपुर में ठहराव निरस्त रहेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।