• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज... दो दिन में मिले 85 मरीज, कुल 344 हुए संक्रमित, रायपुर में 50 एक्टिव केस

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 344 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 122 सक्रिय मरीज हैं।

By Akhil Kumar SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 04:40:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 04:40:23 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज... दो दिन में मिले 85 मरीज, कुल 344 हुए संक्रमित, रायपुर में 50 एक्टिव केस
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज... दो दिन में मिले 85 मरीज

HighLights

  1. प्रदेश में अब तक 344 संक्रमित, 122 मरीज सक्रिय
  2. रायपुर में 19 नए केस, आंबेडकर और एम्स में भर्ती
  3. त्योहार में भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क की सलाह

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 344 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 122 सक्रिय मरीज हैं। 32 मरीजों को घर पर अलग रखकर उपचार दिया जा रहा है, जबकि 90 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

ताजा आंकड़ों के अनुसार राजधानी में 19 नए मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 146 पहुंच गई है। इनमें 50 मरीज अभी सक्रिय हैं। सक्रिय मरीजों में 33 को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जिला अस्पताल, आंबेडकर अस्पताल और एम्स में करीब डेढ़ दर्जन मरीज उपचाररत हैं, जबकि बाकी मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।


हालांकि, अभी तक किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं हुई है और न ही स्वाइन फ्लू से मौत की सूचना है। रायपुर के अलावा बुधवार को महासमुंद में 10, बिलासपुर में तीन, कांकेर में दो तथा दुर्ग, रायगढ़ और मुंगेली में एक-एक नए संक्रमित मिले।

भीड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी की जरूरत

त्योहारों के दौरान बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। चिकित्सकों के अनुसार स्वाइन फ्लू में सर्दी, खांसी, बुखार और बदन दर्द एक साथ हो सकते हैं। ऐसे लक्षण होने पर जांच कराने में देरी नहीं करनी चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, खांसते या छींकते समय मुंह ढंकने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, CM विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।