• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur News: रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Raipur News: फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली से रायपुर आने वाली उड़ान लखनऊ डाइवर्ट हो गई। इमरजेंसी लैंडिंग की बात पता चलते ही यात्रियों में ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 25 Aug 2023 07:37:41 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Aug 2023 07:37:41 AM (IST)
Raipur News: रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

रायपुर। Raipur News: फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार शाम को दिल्ली से रायपुर आने वाली उड़ान लखनऊ डाइवर्ट हो गई। विमानन अधिकारियों के अनुसार इस फ्लाइट के दूसरी विमान से गुरुवार आधी रात तक रायपुर पहुंचने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते इस उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में करानी पड़ी।

विमानन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट नंबर 6ई 859 गुरुवार शाम को दिल्ली से रायपुर के लिए उडान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। एटीसी से संपर्क करने के बाद इस फ्लाइट को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सकुशल है। हालांकि इमरजेंसी लैंडिंग की बात पता चलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।


100 से अधिक यात्री थे सवार

बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में 100 से अधिक यात्री सवार थे। यह फ्लाइट दिल्ली से शाम 6.40 बजे उड़ान भरी और रात आठ बजे इसे रायपुर विमानतल पहुंचना था। लखनऊ एयरपोर्ट में लैंडिंग होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी मिलते यात्रियों के परिचित भी एक दूसरे से संपर्क करने में लगे रहे।