• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

मोबाइल चोरी के शक में किशोर की बेरहमी से पिटाई, दो कॉन्स्टेबल निलंबित, डीसीपी ने लिया एक्शन

रायपुर में मोबाइल चोरी के संदेह में दो पुलिसकर्मियों द्वारा बस्ती में रहने वाले एक किशोर की बेरहमी से पिटाई करने का मामला उजागर हुआ है। ऐसा होने पर दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 25 Feb 2026 06:57:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Feb 2026 06:57:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मोबाइल चोरी के शक में किशोर की बेरहमी से पिटाई, दो कॉन्स्टेबल निलंबित, डीसीपी ने लिया एक्शन
मोबाइल चोरी के शक में किशोर की बेरहमी से पिटाई (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. रायपुर में पुलिसकर्मियों ने किशोर की बेरहमी से पिटाई की है
  2. वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया
  3. परिजनों ने लगाया जबरदस्ती अपराध कबूल करने का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में मोबाइल चोरी के संदेह में दो पुलिसकर्मियों द्वारा बस्ती में रहने वाले एक किशोर की बेरहमी से पिटाई करने का मामला उजागर हुआ है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल ने आरक्षक लक्ष्मीनारायण और आसमान सिंह को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की।

चोरी के शक में युवक को चौकी बुलाया गया

जानकारी के अनुसार कमल विहार बस्ती में रहने वाले एक किशोर को मोबाइल चोरी के शक में कमल विहार चौकी लाया गया था। आरोप है कि बिना चौकी प्रभारी की अनुमति और परिजनों की सहमति के उसे पूछताछ के नाम पर चौकी लाया गया। किशोर द्वारा चोरी से इनकार करने पर आरक्षक लक्ष्मीनारायण और आसमान सिंह ने उसके साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की।


यह भी पढ़ें- रीवा के शिल्पी प्लाजा में 'इश्क' के चक्कर में सरेराह गुंडागर्दी, दो युवतियां करती रहीं बीच-बचाव, जमकर चले लात-घूंसे

मारपीट से किशोर के कूल्हे में गंभीर सूजन

पीड़ित किशोर ने परिजनों को बताया कि उस पर जबरन मोबाइल चोरी का अपराध कबूल करने का दबाव बनाया गया। कबूल नहीं करने पर उसके साथ बर्बरता की गई। मारपीट के कारण किशोर के कूल्हे में गंभीर सूजन आ गई है और वह ठीक से चल-फिर नहीं पा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी अपने किसी करीबी का मोबाइल चोरी होने के मामले में दबाव में थे और उसी आधार पर किशोर को चौकी लाकर पूछताछ की गई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।