• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

CG Road Accident: राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा टेकारी रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार का...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Fri, 07 Nov 2025 09:51:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Nov 2025 09:51:23 AM (IST)
रायपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टेकारी रोड हादसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा टेकारी रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान कुश साहू के रूप में हुई है, जो टेकारी का निवासी था और दूध बेचने का काम करता था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।


सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आक्रोशित लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को मौके पर मोर्चा संभालना पड़ा।

हादसे के बाद से टेकारी रोड पर यातायात काफी देर से प्रभावित है। पुलिस ने कार को जब्त कर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।