• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में विधायक कॉलोनी के लिए हटाए गए कब्जे, नकटी गांव में तनाव, 4000 पुलिसकर्मी तैनात

रायपुर के नकटी गांव में 55 एकड़ शासकीय भूमि पर विधायक कॉलोनी विकसित करने हेतु प्रशासन ने 85 मकानों को खाली कराने का सघन अभियान चलाया है। भारी संख्या म...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 10:23:16 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 11:10:25 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में विधायक कॉलोनी के लिए हटाए गए कब्जे, नकटी गांव में तनाव, 4000 पुलिसकर्मी तैनात
सुरक्षा बल की घेराबंदी तोड़ने का प्रयास करते नकटी के ग्रामीण। नईदुनिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नकटी गांव में चरागाह की शासकीय जमीन पर विधायकों के मकान और आवासीय कॉलोनी निर्माण की तैयारी को लेकर प्रशासन ने सोमवार को गांव के करीब 85 मकानों को खाली कराने के लिए अभियान चलाया। अभियान में 4000 पुलिसकर्मी, 14 बुलडोजर, 250 कोटवार और 300 सदस्यीय टीम प्रहरी लगाए गए हैं। 200 अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर तैनात है। जिले के सभी पटवारियों, राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

सुबह चार बजे से अलग-अलग टीमें गांव पहुंचनी शुरू हो गईं। प्रत्येक टीम ने चिन्हित मकानों पर कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के प्रयास में दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इलाके में तनाव को देखते हुए गांव के आसपास बैरिकेडिंग और निगरानी भी बढ़ा दी गई है।


कई सेक्टर में बांटा गया गांव

कार्रवाई को सुचारु रूप से पूरा करने प्रशासन ने गांव को अलग-अलग सेक्टर में विभाजित किया है। प्रत्येक सेक्टर में राजस्व, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की अलग टीम तैनात रहेगी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तय समय पर पहुंचकर मकान खाली कराए जाएं। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई राजस्व अभिलेखों और पूर्व में जारी नोटिस के आधार पर की जा रही है।

naidunia_image

कहां जाएंगे: नकटी के 85 परिवार

राजधानी से लगे नकटी गांव में जमीन खाली करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। ढाई हजार की आबादी वाले इस गांव के 85 परिवारों के सामने छत का संकट पैदा हो गया है। रविवार को गांव के सैकड़ों लोग पीपल पेड़ के नीचे शासन के फैसले के खिलाफ बैठक करते रहे। जिन परिवारों को नोटिस दिया है, वे 40 से 50 वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं।

सांसद से भी मिले हैं ग्रामीण

ग्रामीण शनिवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर चुके हैं। सांसद ने ग्रामीणों से कहा है कि प्रस्तावित कार्यों के लिए किसी को भी बेघर करना सरकार की प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस पर चर्चा कर उचित समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

विधायक कॉलोनी विकसित होगी 55 एकड़ जमीन पर

शासन की योजना यहां 55 एकड़ में विधायक कॉलोनी विकसित करने की है। गत वर्ष भी ग्रामीणों को बेदखल किए जाने का मामला गर्माया था। गांव में दो महीने तक धरना चला था। उस दौरान आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त किया था।