• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dog Bite News: पागल कुत्ते का आतंक...एक ही दिन में 12 से अधिक लोगों को काटा

रायपुर के आस-पास के क्षेत्रों में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी के माना क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने मंगलवार को 12 लोगों पर हमला कर उन्...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 13 Aug 2025 08:06:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 Aug 2025 08:10:14 AM (IST)
Dog Bite News: पागल कुत्ते का आतंक...एक ही दिन में 12 से अधिक लोगों को काटा
पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. माना में पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा
  2. बच्चे से लेकर बुजुर्गों को बनाया निशाना
  3. कुत्ते को पकड़ने में जुड़े प्रशासन के लोग

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के माना क्षेत्र में मंगलवार सुबह से देर शाम तक एक पागल कुत्ते ने 12 से अधिक लोगों को काटा। कुत्ते ने 11 वर्ष के बच्चे से लेकर 75 वर्ष के बुजुर्ग तक को अपना शिकार बनाया। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत माना की दो टीमें सुबह से कुत्ते को पकड़ने में जुटी रहीं, लेकिन देर रात तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई।

नगर पंचायत माना कैंप के उपाध्यक्ष के. याबू ने बताया कि कुत्ता अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को काट रहा है। भूरे रंग का यह कुत्ता वार्ड क्रमांक-1 आटा चक्की के पास, पुष्प वाटिका, वार्ड क्रमांक-12 पीएल होम क्रमांक-3 सहित अन्य स्थानों पर लोगों को काट चुका है।


naidunia_image

दोपहर से शाम तक अस्पताल पहुंचे लोग

कुत्ते के शिकार लोग दोपहर 2:45 बजे से शाम 7:45 बजे तक रेबीज का इंजेक्शन लगवाने माना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते रहे। वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मेकाहारा भी रेफर किया गया।

सुबह से मचा रहा आतंक

कुत्ता मंगलवार सुबह से ही लोगों को अपना शिकार बनाने लगा। वह अचानक लोगों पर हमला करता और सीधे काट लेता। क्षेत्र में घूमते-घूमते उसने राहगीरों, घर के बाहर बैठे बुजुर्गों और साइकिल से जा रहे युवकों को भी निशाना बनाया। इससे माना क्षेत्र का माहौल दहशत में बदल गया।

naidunia_image

घर के बाहर खड़े यश पर हमला

माना में अपने घर के बाहर खड़े 11 वर्षीय यश बैरागी पर कुत्ते ने पीछे से आकर हमला कर दिया और उसके कुल्हे में काटा। कुत्ता करीब 5 मिनट तक बच्चे को नोचता रहा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बच्चे की मां ने बताया कि बेटा काफी डर गया है। उसे गंभीर चोटें आने के बाद रेबीज के चार इंजेक्शन लगवाए गए हैं। \Bव

बाहर से किसी ने एक पागल कुत्ते को हमारे क्षेत्र में छोड़ दिया है, जो लगातार लोगों पर हमला कर रहा है। इसे पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं, लेकिन वह अलग-अलग जगह जाकर लोगों को काट रहा है। अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। - सौरभ बाजपेयी, सीएमओ, नगर पंचायत माना, रायपुर

माना क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने मंगलवार सुबह से लोगों को काटा है। इसके बाद लोग माना स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आए। स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 12 लोगों को रेबीज का इंजेक्शन लगाने के साथ उनका उपचार किया गया है। - डॉ. आशीष मेश्राम, स्वास्थ्य केंद्र, माना