• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime News: बंद कमरे में गर्लफ्रेंड को नचाकर उड़ाता था नोट, इस शौक ने बना दिया बैंक चोर

Crime News: एसबीआई से ढ़ाई लाख चुराने वाला शातिर रंगीन मिजाज निकला। जानिए चोरी के पैसों से और क्या अय्याशी करता था।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Fri, 26 Feb 2021 01:59:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Feb 2021 02:02:24 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Crime News: बंद कमरे में गर्लफ्रेंड को नचाकर उड़ाता था नोट, इस शौक ने बना दिया बैंक चोर

रायपुर। Crime News: राजधानी रायपुर में जय स्तंभ चौक के एसबीआई के कैश काउंटर से ढाई लाख रुपये चुराने वाला कृष्णा राजू रेड्डी रंगीन मिजाज का निकला। शातिर चोर की गिरफ्तारी के बाद उसके बयान से पुलिस भी हैरान रह गई। उसने पुलिस को बताया कि बंद कमरे में वह अपनी गर्लफ्रेंड को नाचने के लिए कहता था और इस दौरान वह उस पर नोटों की बारिश करता था।

पुलिस के अनुसार, कृष्णा की गर्लफ्रेंड रायपुर में रहती है। फिल्मों में डांस करती हुई लड़कियों पर हीरो के द्वारा नोट उड़ाने का अंदाज राजू को खासा अच्छा लगता था। वह भी फिल्मी स्टाइल में ग्लैमर से भरी जिंदगी जीना चाहता था और इसी शौक को पूरा करने के लिए वह बंद कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड को नचाता और उस पर नोट उड़ाता जाता।


इस शौक को पूरा करने के लिए वह चोरी करता था और ज्यादातर बैंकों को निशाना बनाने की फिराक में रहता था। भिलाई निवासी चोर कृष्णा राजू रेड्‌डी ने करीब छह दिन पहले एसबीआई की ब्रांच में जाकर बकायदा रेकी करने के साथ ही लगातार कैशियर पर नजर गड़ाकर रखी थी। जैसे ही कैशियर का ध्यान हटा, राजू ने काउंटर में हाथ डालकर ढाई लाख रुपए पार कर दिए थे।

रायपुर एएसपी लखन पटले ने नईदुनिया को बताया कि कृष्णा राजू चोरी से पहले पूरी रेकी कर लेता था। सारी जानकारी जुटा लेने के बाद ही घटना को अंजाम देता था। रायपुर के स्टेट बैंक भी ये कई बार आकर सब कुछ देख चुका था। इससे पहले साल 2011 में इस चोर ने भिलाई की एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की थी, जिसके बाद जेल में सजा काट चुका था फिर साल 2019 में इसने राजनांदगांव के बैंक के कैश काउंटर से भी रुपए चुरा लिए थे।

पुलिस ने बताया कि चोरी करने के दौरान वह फर्जी सिम लगाकर मोबाइल का उपयोग करता था। इतना ही नहीं बाइक भी दूसरे की लेकर जाता था। बड़ी बात यह है कि यह इतना शातिर है कि उस दौरान सिविक सेंटर स्थित कम्प्यूटर हार्डवेयर दुकान में नौकरी करके फरारी काट रहा था। पुलिस को शक है कि आरोपी ने रायपुर, राजनांदगांव और दुर्ग में कई अन्य वारदातें की हैं। इसकी तफ्तीश भी पुलिस कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।