• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Live-in में रहने वाली युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश, बागेश्वर धाम गए प्रेमी का बंद आ रहा फोन

Raipur Suicide Case: खबर छत्तीसगढ़ के रायपुर से है। यहां एक युवती की फांसी से फंदे पर लटकी लाश मिली। युवती की पहचान आरती हनोतवाल के रूप में हुई है, जि...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 27 May 2025 10:33:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 May 2025 10:36:42 AM (IST)
Live-in में रहने वाली युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश, बागेश्वर धाम गए प्रेमी का बंद आ रहा फोन
मृतका आरती हनोतवाल। (सोर्स- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. युवती के परिजन ने जताई हत्या की आशंका
  2. बागेश्वर धाम गए युवक की तलाश जारी
  3. फोन पर नहीं हो पा रहा युवक से संपर्क

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के लिली चौक स्थित मकान में युवती का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार युवती के साथ लिव इन में रहने वाला युवक बागेश्वर धाम गया हुआ है।

मृतका आरती हनोतवाल (23) कृष्णा साहू के साथ कुछ महीनों से लिली चौक पर किराये के मकान में रहती थी। सोमवार की सुबह मकान मालिक ने घर पर युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी थी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ मृतका के स्वजन भी मौके पर पहुंचे। मृतका के स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं दूसरी बागेश्वर धाम गए युवक कृष्ण साहू का नंबर लगातार बंद आ रहा है।

पुलिस की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

naidunia_image

रायपुर क्राइम: पत्रकारों पर पिस्टल तानने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, मुंडन करवाकर निकाला जुलूस

रायपुर में अपराध से जुड़ी एक अन्य खबर में मेकाहारा अस्पताल में पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में मौदहापारा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को पुलिस ने चार आरोपी वसीम बाबू, मोहन राव, जतिन और सूरज को गिरफ्तार कर उनके सिर के आधे बाल मुंडवाए और जुलूस निकाला गया।

इससे पहले रविवार रात इन आरोपियों ने रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकारों से मारपीट की थी और पिस्टल तान दी थी। आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित मारपीट की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस का यह कदम राजधानी में पहली बार देखने को मिला, जब आरोपियों का आधा सिर मुंडवाकर सरेराह घुमाया गया।

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। बता दें कि रविवार की देर रात उरला में हुई चाकूबाजी की रिपोर्टिंग करने पहुंचे एक पत्रकार से आंबेडकर अस्पताल के बाउंसरों ने गुंडागर्दी करते हुए हुज्जतबाजी की थी। और पिस्टल से जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घटना के विरोध में राजधानी के पत्रकारों ने देर रात मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन किया। पत्रकारों की मांग थी कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा के नाम पर तैनात बाउंसरों की गुंडागर्दी पर रोक लगे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।