• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

बाल दिवस पर रायपुर स्टेशन में खुला बाल श्रम का खेल: 200 रुपये रोजी पर नाबालिग से बिनवा रहे थे शराब की बोतलें

बाल दिवस पर रायपुर रेलवे स्टेशन में शराब की बोतलें बीनते मिले 17 वर्षीय नाबालिग को चाइल्ड हेल्पलाइन ने रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के आदेश पर माना बाल गृह भेजा है।

By Goswami SahuEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 07:53:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 07:53:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बाल दिवस पर रायपुर स्टेशन में खुला बाल श्रम का खेल: 200 रुपये रोजी पर नाबालिग से बिनवा रहे थे शराब की बोतलें
रेलवे स्टेशन परिसर में शराब की बोतलें बीनते मिले नाबालिग को शासकीय बाल गृह भेजा गया है। -टीम

HighLights

  1. रायपुर स्टेशन पर शराब की बोतलें बीनते मिला जांजगीर का नाबालिग।
  2. गुढ़ियारी का चंदू भाई 200 रुपये रोजी देकर कराता था भिक्षावृत्ति।
  3. चाइल्ड हेल्पलाइन ने रेस्क्यू कर बालक को माना बाल गृह भेजा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर में शराब की कबाड़ (शीशी और बाटल) बीनते हुए एक 17 वर्षीय बालक मिला। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की पूछताछ में बालक ने बताया कि गुढ़ियारी के दही हांडी मैदान स्थित गैस गोदाम के पास रहने वाला चंदू भाई नामक व्यक्ति उससे प्रतिदिन कार्य करवाता है।

इसके एवज में वह उसे 200 रुपये रोजी देता है और दारू भट्टी के पास शीशी-बाटल उठवाने का काम करवाता है। भिक्षावृत्ति भी कराता है। मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के मस्जिद मोहल्ला का रहने वाला यह बालक लगभग एक वर्ष पूर्व काम की तलाश में घर छोड़कर रायपुर आया था। उसके पिता राशन दुकान में कार्यरत हैं, माता मजदूरी करती हैं और उसकी एक छोटी बहन है, जबकि बालक ने कभी विद्यालयीन शिक्षा ग्रहण नहीं की है।


टीम ने संरक्षण में लिया

बालक की यह स्थिति बाल श्रम और बाल शोषण की श्रेणी में आने पर रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत संरक्षण में लिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पीठ) रायपुर के समक्ष प्रस्तुत कर समिति के आदेशानुसार उसे शासकीय बाल गृह (बालक), माना कैंप में अस्थायी आश्रय दिलाया गया है।

एक साल में 270 बच्चों का रेस्क्यू

रेल्वे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रभारी विजय कुमार साहू ने बताया कि विगत एक वर्ष के भीतर रेलवे स्टेशन परिसर, ट्रेनों और प्लेटफार्मों से लगभग 270 बच्चों का सुरक्षित बचाव कार्य किया गया है। इन बच्चों में अधिकांश मामले बाल तस्करी, बाल श्रम और घर से बिछड़कर अन्यत्र चले जाने से जुड़े हैं। बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार सभी बच्चों को उनके स्वजन तक सकुशल सुपुर्द किया गया है। 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में इस मामले का खुलासा हुआ।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।