
Raipur News: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ सरकार के रोका-छेका अभियान के तहत राजधानी रायपुर के विभिन्न मार्गों में मवेशियों की धरपकड़ जारी है। सोमवार को निगम ने विभिन्न मार्गों से 43 मवेशियों को पकड़कर गोठानों में भेजा गया। अभियान के नोडल अधिकारी दिनेश कोसरिया ने बताया कि निगम जोन तीन ने विभिन्न मुख्य मार्गो से सात मवेशियों को पकड़कर गोठान भेजा।
जोन सात ने पांच मवेशियों को पकड़कर अटारी गोठान भेजा। जोन आठ ने सातरा मवेशियों को पकड़कर अटारी गोठान भेजा। जोन नौ ने जोरा मुख्य मार्ग से 13 मवेशियों को पकड़कर गोठान भेजा। जोन 10 ने 11 मवेशियों को पकड़कर फुंडहर गोठान भेजा।
गौरतलब है कि नगर में कई गोपालक दूध निकालने के बाद गायों को सड़क पर छोड़ देते हैं। सड़क पर खड़े मवेशियों से लोगों को परेशानी होती है। कई बार बड़े वाहन के धक्के से इन मवेशियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी पशुपालक ध्यान नहीं देते हैं।
तुंहर पार्षद तुंहर दुवारी शिविर में आवासीय पट्टा देने की मांग
रायपुर के दानवीर भामाशाह वार्ड 26 के साहू पारा क्षेत्र में तुंहर पार्षद तुंहर दुवारी शिविर वार्ड पार्षद सुंदर जोगी ने रहवासियों की समस्याएं सुनी। शिविर में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, निराश्रित पेंशन, राशन कार्ड, परिवार सहायता समेत आवासीय पट्टे देने की मांग की। इस दौरान वार्ड पार्षद ने संबंधित निगम अधिकारियों को वार्डवासियों की समस्याओं का जल्द निदान करने की मांग की।
सलाहकार समिति की बैठक आज
नगर पालिक निगम रायपुर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को दोपहर 12 बजे रखी गई है। बैठक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में रखा गया है। उक्त जानकारी विभाग के प्रभारी अधिकारी कार्यपालन अभियंता हरेंद्र कुमार साहू ने दी।