बिलासपुर से चलने वाली छह गाड़ियों का समय बदलेगा 16 से
htgvwh> lRo=wrlgt Œr;rlr gtrºtgtü fUe mwrJt fUtu Ægtl bü hF;u ýY hu˜Ju lu rc˜tmvwh hu˜ bkz˜ yk;do; a˜lu Jt˜e fwUA dtr\zgtü fuU mbg bü ytkrNfU vrhJ;ol fuU mt: WlfUt rJô;th rfUgt ni> Rl dtr\zgtü fUe dr; Ce c\ZtRo st hne ni> rb˜e stlfUthe fuU ylwmth 16 rm;kch mu rc˜tmvwh_fUxle bubq, rc˜tmvwh_vüz[thtuz_rc˜tmvwh bubq, ylqvvwh_blüŠd\Z vimüsh, Nnztu
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 12 Sep 2019 07:55:21 PM (IST)
Updated Date: Thu, 12 Sep 2019 07:55:21 PM (IST)
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत चलने वाली कुछ गाड़ियों के समय में आंशिक परिवर्तन के साथ उनका विस्तार किया है। इन गाड़ियों की गति भी बढ़ाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 16 सितंबर से बिलासपुर-कटनी मेमू, बिलासपुर-पेंड्रारोड-बिलासपुर मेमू, अनूपपुर-मनेंद्रगढ़ पैसेंजर, शहडोल-अंबिकापुर-शहडोल मेमू सहित बिलासपुर रेल मंडल की छह गाड़यों की समय सारिणी परिवर्तित हो जाएगी। बताया गया है कि इससे यात्रियों का समय एक घंटे से अधिक बचेगा। यह परिवर्तन एक महीने के लिए अस्थायी तौर पर होगा। इसी प्रकार बिलासपुर-पेंड्रारोड-बिलासपुर मेमू एवं अनूपपुर-मनेंद्रगढ़ पैसेंजर का शहडोल तक विस्तार करने के साथ समय बदला जा रहा है। मनेंद्रगढ़-अंबिकापुर पैसेंजर का नंबर बदलकर 68757 मनेंद्रगढ़-अंबिकापुर मेमू, 58224 अंबिकापुर-अनूपपुर पैसेंजर का नंबर बदलकर 68758 अंबिकापुर-अनूपपुर मेमू एवं 58227 अनूपपुर- अंबिकापुर पैसेंजर का गाडी नंबर बदलकर 68759 अनूपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू करने के साथ समय बदला जा रहा है।