• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Theater Fair In Raipur: छत्तीसगढ़ी कलाकारों का थिएटर मेला में दिखेगा दमखम

Theater Fair In Raipur: संपत चारी (रायपुर) स्क्रीनप्ले राइटिंग और स्टोरीबोर्डिंग की मास्टरक्लास लेंगे।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Sat, 28 Aug 2021 04:28:20 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Aug 2021 04:28:20 PM (IST)
Theater Fair In Raipur: छत्तीसगढ़ी कलाकारों का थिएटर मेला में दिखेगा दमखम

Theater Fair In Raipur: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित रायल क्‍लब में जुगनू थिएटर एवं फिल्म सोसाइटी की पहली वर्षगांठ के अवसर पर थिएटर मेला का आयोजन किया जा रहा है। पद्मश्री अनूप रंजन पांडे मेले का शुभारंभ करेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस मेले में रंगकर्मी अरुण भंगे ( बिलासपुर ) द्वारा सेट डिजाइन, प्रापर्टी मेकिंग और थिएटर मेकअप की वर्कशाप ले जाएगी। इसके अलावा संपत चारी (रायपुर) स्क्रीनप्ले राइटिंग और स्टोरीबोर्डिंग की मास्टरक्लास लेंगे।

छत्तीसगढ़ी कलाकार प्रांजल राजपूत छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य और छत्तीसगढ़ के गौरव सुपर डांसर, डांस इंडिया डांस फेम लक्ष्मण कुंभार फ्री स्टाइल डांस की वर्कशाप लेंगे। सारी वर्कशाप और मेले में प्रवेश पूर्णतः निश्शुल्क है। इस थिएटर मेले का उद्देश्य रायपुर की जनता को छत्तीसगढ़ के रंगमंच की रंगबिरंगी दुनिया से रूबरू करवाना है। वहीं, इस साल से जुगनू की ओर से हबीब तनवीर के 99वें जन्मदिवस के अवसर पर हबीब तनवीर स्मृति स्कालरशिप एक लड़का और एक लड़की को हर साल दी जाएगी, जिसमें उनके नाट्य प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जुगनू थिएटर एवं फिल्म सोसाइटी की होगी।


कार्यक्रम की रूपरेखा

31 अगस्त के कार्यक्रम

  • - जुगनू की बाल कलाकारा और हूला हूप में वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर विज्ञा बागरेचा अपनी प्रस्तुति देंगी।
  • - जुगनू के बाल कलाकार हर्षराज सिंह जब्बल रश्मिरथी नामक मोनो एक्ट प्रस्तुत करेंगे।
  • - जुगनू के कलाकार अमितेश तिवारी नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
  • - कथाकार रायपुर के स्टोरीटेलर सृष्टि त्रिवेदी के नेतृत्व में कहानियों का मंचन करेंगे।

एक सितंबर के कार्यक्रम

  • - यूनिवर्सल पपेट थिएटर भिलाई के विभाष उपाध्याय कठपुतली थिएटर की प्रस्तुति देंगे।
  • -छत्तीसगढ़ की सबसे एक्टिव और करीब 40 साल से लगातार रंगमंच में सक्रिय 65 वर्षीय अनिता उपाध्याय छत्तीसगढ़ की कवयित्री प्रभा सरस की लंबी कविता का नाटकीय मंचन करेंगी। बाल रंगमंच के क्षेत्र में इनका अनुकरणीय योगदान है।
  • - पलाश श्रीवास्तव का बैंड म्यूजिक परफारमेंस देगा।
  • - छत्तीसगढ़ के गौरव सुपर डांसर, डांस इंडिया डांस फेम लक्ष्मण कुंभार नृत्य की प्रस्तुति देंगे।