• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Theaters Opens: डेढ़ साल बाद सिनेमाघरों में लौटी रौनक, पहले दिन दो हजार से अधिक लोगों ने देखी फिल्म

Theaters Opens: वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को पापकार्न मुफ्त दिया गया। कोरोना गाइडलाइन का किया गया पालन।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Fri, 20 Aug 2021 10:02:18 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Aug 2021 10:02:18 AM (IST)
Theaters Opens: डेढ़ साल बाद सिनेमाघरों में लौटी रौनक, पहले दिन दो हजार से अधिक लोगों ने देखी फिल्म

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Theaters Opens: कोरोना काल के चलते करीब डेढ़ सालों बाद सिनेमाघरों में बड़ी फिल्म रिलीज हुई है। पहले ही दिन सिनेमाघरों में रौनक दिखी। सिनेमाघर संचालकों का कहना है कि इतनी भीड़ की उम्मीद छुट्टी के दिन रहती है, लेकिन आम दिनों में डेढ़ सालों बाद ऐसी रौनक देखने को मिली। सिनेमाघरों द्वारा भी दर्शकों के लिए आकर्षक आफर चलाया गया। इसके तहत वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को फिल्म के मजा के साथ पापकार्न मुफ्त दिया गया। सिनेमाघर अपनी क्षमता से पचास फीसद सीट ही भर रहे हैं।

आइनाक्स में करीब 1400 दर्शकों ने देखी फिल्म तो पीवीआर में 800 दर्शक पहुंचे

जानकारी के अनुसार, गुरुवार 19 अगस्त को आइनाक्स के दो मल्टीप्लेक्स व पीवीआर में बेलबाटम 30 से अधिक शो में रिलीज हुई। बताया जा रहा है कि आइनाक्स में करीब 1,400 लोगों ने फिल्म देखी और पीवीआर में 800 से अधिक दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों को भी फिल्म पसंद आई। मल्टीप्लेक्स संचालकों का कहना है कि अब शुक्रवार को छुट्टी है और शनिवार-रविवार वीकेंड है। इस दौरान और भीड़ आने की उम्मीद है।


मिल रही डिजिटल टिकट

काउंटर में जाकर टिकट लेने वालों के लिए भी इन दिनों डिजिटल में टिकट दी जा रही है। साथ ही फिल्म छूटने के तुरंत बाद पूरा आडी सैनिटाइज करने के साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मल्टीप्लेक्स संचालकों का कहना है कि बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। साथ ही पूरी सावधानी बरती जा रही है।

नहीं बढ़े टिकटों के दाम

मल्टीप्लेक्स में पचास फीसद क्षमता के अनुसार ही दर्शकों को बिठाया गया। बताया जा रहा है कि फिल्म की टिकटों की कीमतों में किसी भी प्रकार से बढ़ोतरी नहीं हुई है। पहले दिन फिल्म को मिले अच्छे रिस्पांस को देखते हुए आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

फिल्म देखने पहुंचे राजेश शर्मा ने कहा कि डेढ़ साल बाद कोई फिल्म सिनेमाघर में देखकर मजा आ गया। अक्षय कुमार अभिनीत यह फिल्म भी जबरदस्त है। एक अन्य दर्शक तरुण कुमार ने भी कहा कि इतने लंबे अर्से बाद कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होना वाकई बड़ी बात है और फिल्म देखकर भी मजा आ गया।