• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स चोरी मामले तीन आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

chhattisgarh jewellers पुलिस के मुताबिक चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले चोर प्रोफेशनल गिरोह से जुड़े हुए हैं।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 11 Feb 2019 11:22:25 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Feb 2019 11:26:29 AM (IST)
छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स चोरी मामले तीन आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स के यहां हुई 76 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर पुलिस ने 76 लाख रुपए की चोरी के इस केस में ओडिशा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सिलसिले में पुलिस आज प्रेस कांन्फ्रेंस करके बड़ा खुलासा कर सकती है।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ चौक स्थित छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स से 76 लाख के जेवर उड़ाने वाले फरार दो शातिर चोर पुलिस को काफी दिनों से छका रहे थे। पुलिस टीम ने मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर महाराष्ट्र पहुंची और उनके संभावित ठिकाने पर छापा मारा, इससे पहले दोनों पुलिस के आने की भनक पाकर भाग निकले थे।


पुलिस ने इन चोरों की मदद करने वाले रायपुर के एक शातिर चोर को हिरासत में लेकर उससे लगातार पूछताछ कर रही है। लोकल लिंक ने ही प्रोफेशनल गिरोह से जुड़े फरार चोरों के बारे में अहम जानकारी दी थी।

1-2 फरवरी की दरम्यानी रात में सिद्धार्थ चौक स्थित छत्तीसगढ़ ज्वेलरी शॉप में तीन चोरों ने धावा बोलकर 76 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर उड़ा ले गए। पुलिस के मुताबिक चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले चोर प्रोफेशनल गिरोह से जुड़े हुए हैं।

शातिर चोरों ने लोकल लिंक की मदद से बड़ा हाथ मारा। इससे पहले ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे चोरों ने तगड़ी रेकी की थी। दुकान में घुसने और भागने के रास्ते को अच्छी तरह से अवलोकन करने के बाद वारदात की और महाराष्ट्र भाग निकले। जांच के दौरान पुलिस ने इन चोरों के लोकल लिंक को पकड़ने में सफलता पाई। पूछताछ में उसने बाहर से आए दो प्रोफेशनल चोरों की मदद से लंबा हाथ मारना कबूल किया। उसने बताया कि सारे जेवर फरार चोरों के पास हैं। इसके बाद से पुलिस टीम उनकी तलाश महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में कर रही है।