• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wedding Season: शादी के सीजन में बाजार को मिलेगा तीन हजार करोड़ रुपये का शगुन, मैरिज पैलेस व होटल्स हुए बुक

Wedding Season: 16 जनवरी से शुरू हुए शादी के सीजन में जुलाई तक बाजार को लगभग तीन हजार करोड़ रुपये का शगुन मिलेगा। बड़े होटल्स के साथ ही मैरिज पैलेस बु...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 02:59:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Feb 2024 02:59:23 PM (IST)
Wedding Season: शादी के सीजन में बाजार को मिलेगा तीन हजार करोड़ रुपये का शगुन, मैरिज पैलेस व होटल्स हुए बुक

HighLights

  1. रायपुर, दुर्ग-भिलाई, सहित अन्य बड़े शहरों में मैरिज पैलेस बुक
  2. लहंगा, शेरवानी में भी ज्यादा खर्च कर रहे लोग

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Wedding Season: 16 जनवरी से शुरू हुए शादी के सीजन में जुलाई तक बाजार को लगभग तीन हजार करोड़ रुपये का शगुन मिलेगा। 15 जुलाई तक चलने वाले शादियों के सीजन के लिए रायपुर के साथ ही दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, जगदलपुर आदि क्षेत्रों में बड़े होटल्स के साथ ही मैरिज पैलेस बुक हो चुके हैं। इसके साथ ही बैंड-बाजा, मेहंदी-संगीत आदि कार्यक्रमों के लिए इवेंट कंपनियों की भी बुकिंग हो चुकी है।

कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन आफ आल इंडियाट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार प्रदेश भर में इस शादी सीजन में लगभग 3,000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। पिछले वर्ष की तुलना में यह कारोबार 50 प्रतिशत से भी ज्यादा है। कैट ने यह अनुमान अपने सहयोगी संगठनों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर निकाला है। शादी सीजन के चलते शहर में इन दिनों सराफा संस्थानों से लेकर कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है।


मैरिज पैलेस व होटल्स हुए बुक

शादियों के लिए रायपुर के साथ ही दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, जगदलपुर आदि क्षेत्रों के मैरिज पैलेस, होटल्स आदि बुक हो चुके हैं। अकेले रायपुर में ही करीब 500 होटल व मैरिज पैलेस हैं। होटल कारोबारियों का कहना है कि सभी की बुकिंग हो चुकी है। प्रदेश में इनकी संख्या 950 से ज्यादा है और इनमें 90 प्रतिशत बुक हो चुके हैं।

बरात स्वागत से लेकर डेकोरेशन, पार्टी और पाणिग्रहण तक के इंतजाम

होटलों व मैरिज पैलेस में बारात स्वागत से लेकर डेकोरेशन, पार्टी, दुल्हा-दुल्हन की धमाकेदार एंट्री के साथ ही इवेंट, विदाई सभी के इंतजाम रहते है। इन सबके साथ ही होटलों द्वारा तो संगीत व रिंग सेरेमनी आदि के लिए भी अलग व्यवस्था रहती है। बताया जा रहा है कि एक हजार लोगों की पार्टी के लिए इनका पैकेज 50 लाख से एक करोड़ के बीच का है। बजट होटलों में भी पैकेज की शुरूआत 15 लाख से होती है।

सराफा में गहनों के नए कलेक्शन

सराफा संस्थानों में शादी सीजन के लिए विशेष रूप से गहनों की नई डिजाइन उपलब्ध है। पारंपरिक गहनों के साथ ही लाइटवेट गहनों की रेंज व नई फैशनेबल गहने जैसे टेंपल ज्वेलरी कलेक्शन उपलब्ध है। चांदी के भी आकर्षक गिफ्ट है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में इलेक्ट्रानिक्स में कांबो आफर शुरू किया जाएगा।

जबरदस्त रहेगा शादी का सीजन

छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष व कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी का कहना है कि बाजार की रफ्तार अब बढ़ते जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में भी इस वर्ष शादी सीजन जबरदस्त रहेगा। होटल, मैरिज पैलेस से लेकर बैंड,बाजा, सराफा, कपड़े , आटोमोबाइल आदि में शादी सीजन की रौनक शुरू हो गई है। प्रदेश भर में इन पांच महीनों में कारोबार जबरदस्त रहने की उम्मीद है।

पैकेज उपलब्ध करा रहे होटल्स

कमलजीत होरा छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टारेंट एसोसिएशन के संरक्षक कमलजीत सिंह होरा का कहना है िक शादियों के लिए सभी प्रमुख होटल्स व मैरिज पैलेस बुक हो चुके है। उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार यहां पैकेज भी उपलब्ध कराए जा रहे है। इस बार जबरदस्त कारोबार की उम्मीद है।

लहंगा, शेरवानी में भी ज्यादा खर्च कर रहे लोग

- 42 प्रतिशत खर्च टेंट, आयोजन स्थल, पार्टी, इवेंट आदि पर l

- 15 प्रतिशत खर्च साड़ी, लहंगा, शेरवानी सहित शादी के अन्य कपड़ों पर l

- 15 प्रतिशत खर्च आभूषणों पर l

- पांच प्रतिशत खर्च सूखे मेवे, फल, मिठाइयां, नमकीन आदि पर l

- आठ प्रतिशत खर्च इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोबाइल पर l

- आठ प्रतिशत खर्च अनाज, किराना सामान और सब्जियों पर l

- सात प्रतिशत खर्च उपहार की वस्तुओं पर l