• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टूट सकता है तोमर बंधुओं का बंगला, अवैध निर्माण के दस्तावेज खंगाल रहा प्रशासन

हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं का आलीशान बंगला टूट सकता है। बंगले से जुड़े कुछ दस्तावेज टीम को मिले हैं, जिनका बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। वहीं, अन्य ...और पढ़ें

By Aditya KumarEdited By: Aditya Kumar
Publish Date: Mon, 09 Jun 2025 02:53:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Jun 2025 02:53:41 PM (IST)
टूट सकता है तोमर बंधुओं का बंगला, अवैध निर्माण के दस्तावेज खंगाल रहा प्रशासन
टूट सकता है तोमर बंधुओं का बंगला

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। भांटागांव स्थित साईं बिला में हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं का आलीशान बंगला टूट सकता है। लगभग 8,300 वर्ग फीट में बने इस बंगले के दस्तावेजों की पड़ताल प्रशासनिक अमला कर रहा है। रविवार को तहसीलदार प्रवीण परमार की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने बंगले की नापजोख की और वहां मौजूद तोमर बंधुओं के स्वजन व वकील से आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं।

जरूरी दस्तावेजों के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार, बंगले से जुड़े कुछ दस्तावेज टीम को मिले हैं, जिनका बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। वहीं, अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए सोमवार को नोटिस जारी करने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो खसरा नंबर 685/4 पर बने इस बंगले का 2016 में नियमितिकरण भी हुआ था, लेकिन इसकी सत्यता दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। प्रारंभिक जांच में पुराने और नए दस्तावेजों में कुछ अंतर पाया गया है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अवैध निर्माण पाए जाने पर बंगले में तोड़फोड़ की कार्रवाई भी हो सकती है।


टैक्स से जुड़े मामलों की पड़ताल

नगर निगम की टीम तोमर बंधुओं के संपत्तियों की पड़ताल कर रही है। साथ ही टैक्स संबंधित दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार साईं विला में बने बंगले का टैक्स 2025 तक का कटा हुआ है। लेकिन निर्माण व टैक्स भुगतान के संबंध में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। रविवार को बंगले की हुई नाप के दौरान निर्माण व भुगतान के संबंध में अंतर निकालने का प्रयास किया गया है। सोमवार को पुराने दस्तावेजों की पड़ताल करने के बाद यह अंतर स्पष्ट हो जाएगा।

खरीदी-बिक्री की जांच

तोमर बंधुओं की सभी संपत्तियों की जांच करने का आदेश राजस्व अधिकारियों को मिला है। जिले के सभी पटवारियों को उनकी सभी जमीनों के दस्तावेजों की जांच करने कहा गया है। जिसके चलते अन्य संपत्तियों की जांच पड़ताल भी की जा रही है।

रोहित-वीरेंद्र पर पुलिस के शिकंजे के साथ शुरू हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई रायपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित और वीरेंद्र तोमर पर पुलिस के शिकंजे के बाद शुरू हुई है। कुछ दिनों पहले पुलिस ने उनके घर से लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और हथियार बरामद किए थे। इसी कड़ी में अब नगर निगम के अधिकारियों ने भी उनके आवास पर दस्तक दी है।

बंगले की जमीन का अब तक नहीं हुआ है नामांतरण

साईं विला में बने तोमर बंधुओं के बंगले की जमीन का अब तक नामांतरण नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार प्लॉट के डायवर्जन सहित अन्य दस्तावेज ठीक हैं, लेकिन जमीन ऑनलाइन में अनीता गोयल के नाम पर दर्ज है। अधिकारियों ने खास तौर पर इसी चीज के चलते दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

प्राप्त दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि उनके पास निर्माण की कितनी अनुमति थी और वास्तविक निर्माण कितने क्षेत्र में किया गया है। यदि निर्माण में कोई अनियमितता पाई जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी। - हितेंद्र यादव, आयुक्त जोन-6, नगर निगम, रायपुर

इसे भी पढ़ें... Sonam Raghuvanshi: गिरफ्तार चार साथी कौन, अंडरग्राउंड सोनम क्यों आई सामने? पुलिस ने खोला राज