
रायपुर। Employment News: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। दरअसल, भारतीय डाक विभाग ने युवकों के लिए नौकरी का विज्ञापन निकाला है, जिसकी अंतिम तिथि 11 अप्रैल है। ऐसे में कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का यह एक अच्छा मौका है। इसके लिए भारतीय डाक ने छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्कल और केरल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवकों के पदों भर्ती के लिए आवेदन मंगाया है।
वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्कल भर्ती और केरल पोस्टल सर्कल भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट एपपोस्ट डॉट इन पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बिना एक्जाम के इन पदों पर भर्तियां होंगी।
1137 छत्तीसगढ़ के लिए है भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2558 को भरा जाएगा, जिसमें 1421 केरल डाक घर के लिए और 1137 छत्तीसगढ़ डाकघर के लिए है। इस भर्ती की प्रक्रिया के सर्कल तीन के तहत शाखा पोस्टमास्टर ,सहायक शाखा पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पदों को भरा जाएगा
आवेदन करने की शुरुआत तिथि आठ मार्च
आनलाइन आवेदक करने की अंतिम तिथि दस अप्रैल है। आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से कक्षा दसवीं की परीक्षा गणित विषय के साथ पास होना चाहिये। साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
भर्ती के लिए आयु
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।