• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Train Cancelled Today Route Diversion: झारखंड में रेल हादसे के बाद कई ट्रेनें प्रभावित, छत्‍तीसगढ़ से जाने वाली इन गाड़ियों के रूट्स बदले, चेक करें लिस्ट

झारखंड के चक्रधरपुर के बड़ाबंबो रेलवे स्‍टेशन के पास मंगलवार को रेल हादसा हो गया। हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-मुंबई एक्‍सप्रेस पटरी...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 30 Jul 2024 09:49:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jul 2024 11:50:34 AM (IST)
Train Cancelled Today Route Diversion: झारखंड में रेल हादसे के बाद कई ट्रेनें प्रभावित, छत्‍तीसगढ़ से जाने वाली इन गाड़ियों के रूट्स बदले, चेक करें लिस्ट
झारखंड के चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई एक्‍सप्रेस पटरी से उतरी।

HighLights

  1. झारखंड में ट्रेन के पटरी से उतरने से दो यात्रियों की हुई मौत
  2. मुंबई मेल के पटरी से उतरने के कारण 5 ट्रेनें रद्द कर दी गई
  3. झारखंड में रेल हादसे के बाद 4 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया

रायपुर(Train Cancelled Today Route Diversion)। झारखंड के चक्रधरपुर के बड़ाबंबो रेलवे स्‍टेशन के पास मंगलवार को रेल हादसा हो गया। हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-मुंबई एक्‍सप्रेस पटरी से उतर गई। इस रेल हादसे में अभी तक दो यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 6 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 5 को मामूली चोटें आईं हैं। इस रेल हादसे के इस रूट से छत्‍तीसगढ़ होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, रद या डायवर्ट किया गया है।

दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे ने जारी किया हेल्‍प लाइन नंबर

हावड़ा-मुंबई मेल एक्‍सप्रेस के हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे ने हेल्‍प लाइन नंबर भी जारी कर दिया है। जिसमें टाटानगर 06572290324, चक्रधरपुर 06587 238072, राउरकेला 06612501072/ 06612500244, हावड़ा 9433357920/ 03326382217, झारसुगुड़ा के लिए 06645-272530 पर संपर्क किया जा सकता है।


12810 हावड़ा-मुंबई मेल के पटरी से उतरने के कारण 5 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 4 को शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया: दक्षिण पूर्व रेलवे pic.twitter.com/MfMAz2ewYv

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2024

चक्रधरपुर में हुए हादसे के बाद, छत्‍तीसगढ़ से जाने वाली दो ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, और सात ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रायपुर आने वाली चार ट्रेनें अब देरी से पहुंचेंगी।

रेलवे के मुताबिक टाटा-इतवारी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, राउरकेला से हटिया होकर टाटा तक के रूट को डायवर्ट किया गया है। गीतांजली और अहमदाबाद एक्सप्रेस अब बदले हुए मार्ग से संचालित की जा रही हैं।

ये ट्रेनें रद

- शालीमार-लोकमान्‍य तिलक (18030)

- टाटानगर-इतवारी (18109)

हावड़ा-मुंबई रूट की ये ट्रेनें चल रहीं हैं लेट

- हावड़ा मुंबई मेल (12810) दोपहर 3.30 बजे रायपुर आएगी।

- आजाद हिंद सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12130) शाम 5:30 बजे पहुंचेगी।

- ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12102) दोपहर 12 बजे तक पहुंचेगी।

- हावड़ा-अहमदाबाद सुपर फास्ट एक्सप्रेस (12834) शाम 7.30 बजे पहुंचेगी।