रायपुर के बालिका गृह में सांस्कृतिक कला का दिया गया प्रशिक्षण, बताईं नृत्य की बारीकियां
राष्ट्रीय स्तर में नृत्य के क्षेत्र में कई पुरस्कार जीत चुकी अर्चना सिंह सेंगर द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया है।
By Shashank.bajpai
Edited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Sun, 31 Jan 2021 10:36:54 AM (IST)
Updated Date: Sun, 31 Jan 2021 10:36:54 AM (IST)

रायपुर। मनोवैज्ञानिक औषविधि सेवा संस्था द्वारा राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह में सांस्कृतिक कला के निश्शुल्क प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कि राष्ट्रीय स्तर में नृत्य के क्षेत्र में कई पुरस्कार जीत चुकी अर्चना सिंह सेंगर द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया है। सेंगर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नृत्य से जुड़ी बारीकियों को समझाया। कथक से लेकर अलग-अलग नृत्य के बारे में बारीकी से जानकारी दी।
अर्चना ने बताया कि शासकीय बालिका गृह में रह रही हमारी बहनों को संस्था द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन कर विभिन्न कलाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही इसके पूर्व भी बालिकाओं की पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए परामर्श का आयोजन किया गया था। इसमें उनकी नेतृत्व क्षमता सहित अनेक विषयों पर बारीकी से जानकारी साझा की गई थी। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से संस्था की आकृति तिवारी, प्रियंका अग्रवाल ने सहयोग प्रदान किया।
संस्था के अध्यक्ष संदीप छेदैया, देवेंद्र वर्मा, नारायण हिमनानी, प्रमोद कुमार पटेल, दिलिप मोहंती, मोनिका साहू, वैभव श्रीवास्तव, आकाश सिन्हा, श्वेता सिंह राजपूत, योगिता शर्मा, राहुल सोनवानी, अरिहंत जैन, सिमरन सलूजा, मिथलेश छेदैया, आनंदिता साहू ने फरवरी माह में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित बालिका गृहों में जाकर निश्शुल्क कार्यशाला का आयोजन करने का संकल्प लिया है व वृद्धा आश्रम में भी निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है।