• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Transfer: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 32 अफसरों का किया गया तबादला

वरिष्ठ उप पंजीयक और उप पंजीयक स्तर के कुल 32 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है।

By Satish PandeyEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 07:01:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 07:01:12 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CG Transfer: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 32 अफसरों का किया गया तबादला
सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. प्रशासनिक व्यवस्था के लिए तबादला
  2. 32 अफसरों का किया गया ट्रांसफर
  3. सूची में अन्य स्तर के कर्मचारी शामिल

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से अधिकारियों और कर्मचारियों के थोक में तबादले किए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के तहत वरिष्ठ उप पंजीयक और उप पंजीयक स्तर के कुल 32 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है।

अन्य स्तर के कर्मचारी शामिल

जारी इस सूची में वरिष्ठ उप पंजीयक और उप पंजीयकों के अलावा जिला पंजीयक, रिकॉर्ड कीपर, पंजीयक लिपिक और सहायक ग्रेड दो स्तर के कर्मचारी भी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार, रायपुर के मुख्यालय वरिष्ठ उप पंजीयक देवराज साव को कुरुद उप पंजीयक कार्यालय में नई पदस्थापना दी गई है।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के युवाओं को 88.76 करोड़ का तोहफा, NIT रायपुर में बनेगा अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

वहीं, कुरुद से कफील अहमद खां को महासमुंद और पेंड्रारोड से डॉक्टर लक्ष्मी पांडेय को राजिम भेजा गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है।

यह संपूर्ण तबादला प्रक्रिया मुख्यमंत्री के अनुमोदन के उपरांत राज्यपाल के नाम से उप सचिव शिव कुमार सिंह द्वारा जारी की गई है। अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिले 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिल्हा देश का सबसे स्वच्छ शहर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।