Railway news: रेल यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा, तीन महीनों में रेलवे की हुई डेढ़ करोड़ कमाई
Railway News: पिछले वर्ष के तीन महीनों में रेलवे को 14,884,325 रुपये तथा इस वर्ष 87,647,743 रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ है।
By Ashish Kumar Gupta
Edited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 15 Jul 2022 01:57:53 PM (IST)
Updated Date: Fri, 15 Jul 2022 01:57:53 PM (IST)

रायपुर।(नईदुनिया प्रतिनिधि)। Railway News: रेलवे प्रशासन के राजस्व के ग्राफ में दिन ब दिन इजाफा हुआ है। पिछले साल की तुलना में अप्रैल से जून तक 54 हजार 158 यात्रियों ने तो वहीं इस वर्ष एक लाख 34 हजार 835 लोगों ने टिकट लिया है। पिछले साल तीन के महीनों की तुलना में इस साल 80 हजार 677 अधिक लोगों ने टिकट लिया है।पिछले वर्ष के तीन महीनों में रेलवे को 14,884,325 रुपये तथा इस वर्ष 87,647,743 रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ है।पिछले वर्ष के तीन महीनों की तुलना में इस वित्तीय वर्ष के तीन महीनों में 72, 763,418 रुपये अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।रिजर्वेशन काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल कोरोना संक्रमण का असर था इसलिए राजस्व में कमीं आई थी।
ज्ञात हो कि रायपुर रेलवे स्टेशन से एक दिन में कुल 112 ट्रेनें गुजरती हैं। रायपुर से एक दिन में करीब 50 हजार यात्री सफर करते हैं जिसमें लोकल ट्रेन में आठ हजार यात्री सफर करते हैं।कोरोना संक्रमण के पहले रायपुर से एक दिन में 70 हजार यात्री सफर करते थे, लेकिन कोरोना के बाद 20 हजार यात्रियों की संख्या घट गई है। वर्तमान में 50 हजार यात्री रोजाना आना जाना करते हैं। कोरोना संक्रमण के बाद धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
साल महीना स्लीप पास अरनिंग कैंसल रिफंड टिकट बैलेंस
2021 अप्रैल 19033 23055 1540065 13982 7406275 18288 3305342
2022 अप्रैल 49369 80535 27767050 10961 6773690 46009 28648802
2021 मई 14068 16850 1623665 7822 3949615 12832 4427592
2022 मई 50762 83984 32240653 10500 6295437 46512 32424525
2021 जून 24038 38731 11720595 3546 2044675 23038 11947827
2022 जून 46126 73948 27640040 11382 6857195 42254 27803182
पिछले साल कोरोना संक्रमण का प्रभाव था इसलिए टिकट की बिक्री में कमी आई थी, लेकिन यात्रियों में कोरोना का खौफ खत्म होते ही यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
शिव प्रसाद सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर रायपुर