
रायपुर। नई दिल्ली में नवंबर में होने वाली वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के सलेक्शन ट्रायल में प्रदेश के चार खिलाड़ी शामिल होंगे। इंदौर में 23 से 25 सितम्बर तक होने वाले ट्रायल में पुरुष खिलाड़ी हेनरी सेंटियागो, रोहिन सेंटियागो, महिला खिलाडी आयुषी चौहान व अलका यादव हिस्सा लेंगे।
सेंटियागो ब्रदर्स ने लुधियाना में हुए सीनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के टीम मुकाबले में स्वर्ण व युगल में रजत पदक जीता था। वहीं आयुषी ने एकल में कांस्य व टीम इवेंट में रजत पदक जीता था। इस प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया गया है।