• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ मुश्किल, ट्रेनों में कंफर्म सीट का भारी संकट

दिवाली और छठ पूजा में अभी एक महीने से ज्यादा समय है, लेकिन रायपुर से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में स...और पढ़ें

By Jitendra DahiyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 03:13:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 03:13:37 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ मुश्किल, ट्रेनों में कंफर्म सीट का भारी संकट
यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट का संकट। (AI Generated Image)

HighLights

  1. यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट का संकट
  2. रायपुर से बिहार और पूर्वांचल की ट्रेनों पर भारी दबाव
  3. त्योहारों से पहले रेलवे यात्रियों की बढ़ी भारी मुसीबत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दिवाली और छठ पूजा में अभी एक महीने से ज्यादा समय है, लेकिन रायपुर से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटों का संकट अभी से दिखाई देने लगा है। 5 से 16 नवंबर के बीच प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर और एसी थर्ड क्लास में लंबी वेटिंग है। कई ट्रेनों में कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है।

ट्रेनों में अभी से आरक्षण मुश्किल

रेलवे एप पर उपलब्ध स्थिति के अनुसार गरीब रथ में वेटिंग 146 तक पहुंच गई है। गोंदिया एक्सप्रेस में 88 और दक्षिण बिहार एक्सप्रेस में 80 तक वेटिंग है। इस साल दीपावली 8 नवंबर और छठ पूजा 15 नवंबर को है। त्योहार के आसपास घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों पर दबाव बढ़ रहा है। खासकर बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में अभी से आरक्षण मुश्किल हो गया है।


गरीब रथ में 146 तक पहुंची वेटिंग

रायपुर से लखनऊ जाने वाली गरीब रथ (12536) में वेटिंग 146 तक पहुंच गई है। रायपुर-बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस (15232) में 88 और रायपुर-पटना दक्षिण बिहार एक्सप्रेस (13288/13287) में 80 तक वेटिंग दर्ज है। रायपुर से पुणे-हावड़ा रूट की आजाद हिंद एक्सप्रेस (12130/12129) में 50, रायपुर-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15159/15160) में 50 और रायपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12410/12409) में 46 तक वेटिंग है।

छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति (12824/12823) में 45 और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238/18237) में 40 तक वेटिंग पहुंच चुकी है। रायपुर-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस (12854/12853) में भी 20 तक वेटिंग है। वहीं गीतांजलि एक्सप्रेस (12860/12859) में नो-रूम की स्थिति बताई गई है।

छठ के लिए बिहार जाने वालों का दबाव और बढ़ेगा

दिवाली के बाद बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने गांव लौटते हैं। ऐसे में जिन यात्रियों ने अभी तक आरक्षण नहीं कराया है, उनके सामने कंफर्म बर्थ हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। रेलवे की ओर से देशभर में त्योहारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों और फेरे घोषित किए जा रहे हैं। अलग-अलग जोन में स्पेशल ट्रेनों की घोषणाएं भी शुरू हो गई हैं।

24 नवंबर से मेगा ब्लाक, त्योहार के बाद भी असर

त्योहारी भीड़ के बीच एक और चुनौती सामने है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के राजखरसवां सेक्शन में ट्रैक नवीनीकरण के लिए 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक प्रस्तावित है। इससे कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा।

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों के फेरे रद होंगे, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यानी त्योहार के दौरान सीटों का संकट खत्म होने के बाद भी यात्रियों को परिचालन में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पर दोस्ती फिर मुनाफे का झांसा, रायपुर में डॉक्टर से क्रिप्टो और USDT ट्रेडिंग के नाम पर 25 लाख की ठगी

सबसे ज्यादा वेटिंग इन ट्रेनों में

ट्रेन का नाम ट्रेन नंबर रूट वेटिंग स्टेटस
गरीब रथ 12536 रायपुर - लखनऊ 146
गोंदिया एक्सप्रेस 15232 रायपुर - बरौनी 88
दक्षिण बिहार एक्सप्रेस 13288 / 13287 रायपुर - पटना 80
आजाद हिंद एक्सप्रेस 12130 / 12129 रायपुर - पुणे / हावड़ा 50
सारनाथ एक्सप्रेस 15159 / 15160 रायपुर - छपरा 50
गोंडवाना एक्सप्रेस 12410 / 12409 रायपुर - निजामुद्दीन 46
छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति 12824 / 12823 रायपुर - निजामुद्दीन 45
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 18238 / 18237 रायपुर - दिल्ली 40
अमरकंटक एक्सप्रेस 12854 / 12853 रायपुर - भोपाल 20
गीतांजलि एक्सप्रेस 12860 / 12859 रायपुर - मुंबई / हावड़ा नो-रूम