• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में मृतक के नाम पर फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर बेच दी दो एकड़ जमीन, पुलिस ने दर्ज किया केस

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में भूमाफिया ने मृतक के नाम पर फर्जी पावर आफ अटार्नी तैयार कर दो एकड़ जमीन बेच दी। इस जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बत...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 14 Aug 2025 10:21:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Aug 2025 10:21:01 PM (IST)
रायपुर में मृतक के नाम पर फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर बेच दी दो एकड़ जमीन, पुलिस ने दर्ज किया केस
फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर बेच दी एकड़ जमीन (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। माना इलाके में भूमाफिया ने मृतक के नाम पर फर्जी पावर आफ अटार्नी तैयार कर दो एकड़ जमीन बेच दी। इस जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामला सामने आने पर माना पुलिस ने फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, कमल विहार निवासी पुष्पा माखीजा (64) की डूमरतराई के पास दो एकड़ जमीन है, जिसका नामांतरण अब तक नहीं हुआ था।

फरवरी 2024 में जोरापारा निवासी प्रशांत शर्मा ने मृतक के नाम पर फर्जी पावर आफ अटार्नी तैयार की। इसमें उन नौ लोगों की सहमति और आधार कार्ड नंबर दर्शाए गए, जिन्होंने पहले ही जमीन का हक पुष्पा माखीजा के पक्ष में त्याग दिया था।इसके बाद प्रशांत शर्मा ने यह जमीन 22 फरवरी 2024 को टाटीबंध निवासी गजानंद मेश्राम को बेच दी और रजिस्ट्री करा ली।


कुछ ही समय बाद गजानंद ने यह जमीन दो करोड़ रुपये में कारोबारी विशाल शर्मा और महेश गोयल को बेच दी, जिनके नाम पर भी रजिस्ट्री हो गई। पुलिस का कहना है कि इस फर्जीवाड़े में शामिल भूमाफिया के साथ-साथ कुछ कारोबारियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं रजिस्ट्री दफ्तर के अधिकारी और कर्मचारी भी संदेह के घेरे में हैं। पुलिस ने संबंधित दस्तावेज जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।