• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार, भिलाई से सप्लाई की जा रही दवा

रायपुर में एम्स के सामने दो युवक प्रतिबंधित कोडीन सिरप बेचते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 बोतल नशीली सिरप जब्त की है आरोपी युवक ये...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 18 Oct 2025 09:23:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 Oct 2025 09:27:16 AM (IST)
रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार, भिलाई से सप्लाई की जा रही दवा
कप सिरप के साथ गिरफ्तार आरोपी

HighLights

  1. प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ 2 गिरफ्तार
  2. भिलाई से लाकर रायपुर में करते थे सप्लाई
  3. ई-रिक्शा से सिरप की बोतलें बरामद हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी में एम्स रायपुर के गेट नंबर-4 के पास ई-रिक्शा में रखकर प्रतिबंधित कोडीन सिरप बेच रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। युवराज सिंह और वाजिद खान के पास से 40 बोतल नशीली सिरप जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) को बुधवार रात सूचना मिली थी कि आमानाका थाना क्षेत्र के एम्स के पास कुछ युवक नशीली सिरप बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर एसीसीयू और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर कोटा कृष्णा नगर निवासी युवराज सिंह और वाजिद खान को गिरफ्तार किया। जांच में ई-रिक्शा से सिरप की बोतलें बरामद हुई।


पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह सिरप उन्हें भिलाई से सप्लाई की जाती थी और वे रायपुर में इसकी बिक्री करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- CG News: छुई मिट्टी खदान धंसने से महिला की मौत, एक घायल; दो महिलाएं सुरक्षित

शराब तस्करी में भी रह चुका है आरोपी

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपित युवराज सिंह पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश से अवैध शराब की तस्करी करता था। उस वक्त पुलिस ने उसकी तीन कार भी जब्त की थी।