हार्ट की सर्जरी से 2 दिन पहले खौफनाक कदम, रायपुर में अस्पताल से कूदे जशपुर के आरक्षक की मौत
जशपुर से हार्ट का इलाज कराने रायपुर आए आरक्षक देव नारायण सिंह ने श्री बालाजी अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। सर्जरी से ठीक दो दिन पहले हुई इस घ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 07:49:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 07:49:00 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- दो दिन बाद होनी थी हार्ट की सर्जरी।
- तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका।
- वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है पुलिस।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: हार्ट का इलाज कराने जशपुर से रायपुर आए आरक्षक देव नारायण सिंह ने बालाजी अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
घटना ग्रुरुवार की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरक्षक की दो दिन बाद हार्ट की सर्जरी होनी थी। सर्जरी को लेकर वह तनाव में थे। हालांकि, उन्होंने किस वजह से यह कदम उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बताया गया है कि देव नारायण सिंह जशपुर के रहने वाले थे और हार्ट संबंधी बीमारी के उपचार के लिए बालाजी अस्पताल आए थे। उनका उपचार चल रहा था और चिकित्सकों ने दो दिन बाद सर्जरी की तैयारी की थी। गुरुवार को उन्होंने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी।
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए आइसीयू में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पंडरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल के स्टाफ और आरक्षक के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।