• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

'जो कुछ भी पास में है, निकाल दो...', रायपुर में 10 मिनट के भीतर दो बड़ी लूट; एक ही बाइक, एक जैसा तरीका

रायपुर ग्रामीण के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में महज 10 मिनट के भीतर दो लूट की वारदातें हुई हैं। बदमाशों ने दोनों घटनाओं में एक जैसा तरीका अपनाया।

By Deepak ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 11:22:48 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 11:22:48 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'जो कुछ भी पास में है, निकाल दो...', रायपुर में 10 मिनट के भीतर दो बड़ी लूट; एक ही बाइक, एक जैसा तरीका
रायपुर में 10 मिनट में दो लूट, एक ही गैंग ने चाकू की नोक पर की वारदात (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. 10 मिनट में दो लूट, एक ही गैंग ने चाकू की नोक पर की वारदात
  2. मोबाइल से बात करने का बहाना बनाया, फिर चाकू दिखाकर लूटा
  3. लघुशंका के लिए रुका और फिर चाकू दिखाकर लूट लिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर ग्रामीण के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में महज 10 मिनट के भीतर दो लूट की वारदातें हुई हैं। बदमाशों ने दोनों घटनाओं में एक जैसा तरीका अपनाया। पहले राहगीरों को सुनसान रास्ते पर रोका, मोबाइल से बात करने का बहाना बनाया और फिर धारदार हथियार दिखाकर मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। दोनों घटनाओं में तीन-तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे और दो आरोपितों ने चेहरे स्कार्फ से ढंक रखे थे। वारदात का तरीका एक जैसा होने के कारण पुलिस को एक ही गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है।

पहली वारदात: लघुशंका के लिए रुका, चाकू दिखाकर लूट लिया

पहली घटना 15 जुलाई की शाम 6:19 बजे मंदिर हसौद से नवा रायपुर जाने वाले नहर किनारे मार्ग पर हुई। बीएससी तक पढ़े मिथलेश कुमार, जो नवा रायपुर सेक्टर-17 के शासकीय आवास में रहते हैं, निजी काम से मंदिर हसौद आए थे। लौटते समय उन्होंने लघुशंका के लिए स्कूटी रोकी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। दो के चेहरे स्कार्फ से ढंके थे।


एक बदमाश ने चाकू दिखाकर धमकाया और गाली-गलौज करते हुए कहा कि जो कुछ भी पास में है, निकाल दो। विरोध करने पर बदमाशों ने मोबाइल और जेब में रखे 1,700 रुपये नकद छीन लिए। मोबाइल की कीमत 28,999 रुपये थी। इस तरह कुल 30,699 रुपये की लूट कर आरोपित मंदिर हसौद की ओर भाग निकले।

दूसरी वारदात: मोबाइल मांगने का बहाना, फिर कालर पकड़कर लूट

पहली घटना के करीब 10 मिनट बाद शाम 6:30 बजे ग्राम सेरीखेड़ी विष्णु नगर स्थित मुर्गी फार्म हाउस के पास दूसरी वारदात हुई। राजस्थान निवासी अमरजीत सिंह, जो रायपुर में टाइल्स लगाने का काम करते हैं, अपने साथी रमन लाल के साथ पैदल मुख्य सड़क की ओर जा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और मोबाइल मांगते हुए कहा कि उन्हें एक जरूरी कॉल करनी है।

अमरजीत ने बैलेंस नहीं होने की बात कही तो दो बदमाश बाइक से उतर गए। उन्होंने कालर पकड़ लिया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनके हाथ से 30 हजार रुपये कीमत का मोबाइल और पर्स में रखे 1,200 रुपये नकद लूट लिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।