• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

ट्रेन में शराब पीकर बुजुर्ग महिला से बदसलूकी, पुलिस ने दो यात्री किए गिरफ्तार

नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में वृद्ध महिला से बदसलूकी पर रेलवे ने दो यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई, यात्रियों से निय...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 09:51:06 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 09:51:06 AM (IST)
ट्रेन में शराब पीकर बुजुर्ग महिला से बदसलूकी, पुलिस ने दो यात्री किए गिरफ्तार
वृद्ध महिला यात्री से बदसलूकी का मामला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दो यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
  2. कोच में शराब पीते पाए गए आरोपी।
  3. जांच रिपोर्ट पर रेल प्रबंधन ने कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में वृद्ध महिला यात्री से बदसलूकी करने वाले दो यात्रियों के खिलाफ रेल प्रबंधन ने एफआइआर दर्ज कराई है। घटना 22 फरवरी की है।

अयोध्या से रायपुर आ रहीं 68 वर्षीय उषा शुक्ला और उनके पति के साथ कोच ए-1 में सफर कर रहे यात्री प्रवीण सिंह (बर्थ 24) और ए-2 कोच के यात्री गोपाल कासेर (बर्थ 14) ने अभद्रता की। भाटापारा से रायपुर के बीच दोनों आरोपित कोच के अटेंडेंट कैबिनेट के पास शराब पी रहे थे। नशे में उन्होंने महिला यात्री से दुर्व्यवहार किया।

सीटीआइ टी. नाग और वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक ने जांच में पाया कि कोच ए-1 में प्रवीण सिंह की सीट पर शराब की सामग्री भी मौजूद थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया है।

रेल मदद एप या 139 पर कॉल कर दें सूचना

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान शिष्टाचार नियमों का पालन करें। रेलवे नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।