• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में नहाते समय चार लड़कियों का वीडियो बनाया, नाबालिग ने अश्लील क्लिप दोस्तों को भेजी

राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र में चार लड़कियों के नहाते समय वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजने के मामले में पुलिस ने कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को गिर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 02:48:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 02:48:02 PM (IST)
रायपुर में नहाते समय चार लड़कियों का वीडियो बनाया, नाबालिग ने अश्लील क्लिप दोस्तों को भेजी
गोलबाजार इलाके में नहाते समय चार लड़कियों के वीडियो बनाए, तीन गिरफ्तार

HighLights

  1. चार लड़कियों के वीडियो मोबाइल में मिले
  2. दो युवक गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल
  3. शास्त्री मार्केट के रहने वाले हैं आरोपित

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र में लड़कियों के नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने और उसे दोस्तों को भेजने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कृष्णा लंगोटे (19) और लक्की तंगील (21) को गिरफ्तार किया है। दोनों शास्त्री मार्केट क्षेत्र के निवासी हैं। मामले में वीडियो बनाने वाले एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके खिलाफ किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है।

पीड़िता के शक से हुआ मामले का पर्दाफाश

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने गोलबाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसे संदेह था कि मोहल्ले का एक नाबालिग बालक उसके नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बना रहा है। इस पर उसने नाबालिग के दोस्त लक्की तंगील का मोबाइल जांचा।


मोबाइल में पीड़िता के अलावा मोहल्ले की तीन अन्य लड़कियों के नहाते समय के वीडियो भी मिले। जांच में सामने आया कि नाबालिग ने ये वीडियो बनाए थे और अपने दोस्तों कृष्णा लंगोटे तथा लक्की तंगील को भेजे थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।

मोबाइल में मिले चार लड़कियों के वीडियो

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जब मोबाइलों की जांच की तो उसमें चार लड़कियों के वीडियो मिले। नाबालिग ने चोरी-छिपे ये वीडियो बनाए और फिर अपने दो दोस्तों को शेयर कर दिए। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपितों की पतासाजी शुरू कर दी।

24 घंटे के भीतर दोनों युवक गिरफ्तार

गोलबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मोबाइल की जांच के आधार पर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। गिरफ्तार कृष्णा लंगोटे, निवासी रोहिणी मंदिर के पास, बांसटाल, शास्त्री मार्केट और लक्की तंगील, निवासी शीतला मंदिर के सामने, शास्त्री मार्केट, रायपुर का रहने वाला है। दोनों के विरुद्ध अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल दाखिल कराया गया है। वहीं, वीडियो बनाने वाले नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- CG Weather: सुकमा से सरगुजा तक 12 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों को चेतावनी जारी