• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेरोजगार युवाओं का अनोखा विरोध... ज्ञापन या मोर्चा नहीं, 'बारात' निकाल कर करेंगे प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार युवाओं ने विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा तरीका निकाला है। डीएड और बीएड डिग्रीधारी युवा शिक्षक भर्ती की ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 20 Jul 2025 04:19:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Jul 2025 04:24:39 PM (IST)
बेरोजगार युवाओं का अनोखा विरोध...  ज्ञापन या मोर्चा नहीं, 'बारात' निकाल कर करेंगे प्रदर्शन
बारात निकाल कर करेंगे प्रदर्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : छत्तीसगढ़ में 57,000 शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रशिक्षित बेरोजगार युवा अब आंदोलन के नए और व्यंग्यात्मक तरीके अपना रहे हैं। इस बार यह विरोध प्रदर्शन किसी ज्ञापन या मोर्चा के रूप में नहीं होगा, बल्कि एक प्रतीकात्मक विवाह आयोजन के रूप में होगा, जिसमें डीएड और बीएड डिग्रीधारी युवा शिक्षक भर्ती की बरात निकालेंगे।

naidunia_image

इस आयोजन के जरिये वे सरकार के अधूरे वादों और बेरोजगारी की पीड़ा को रचनात्मक अंदाज में सामने रखेंगे। बेरोजगार युवाओं के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन वे अगस्त महीने के आखिर में करने वाले हैं। यह प्रतीकात्मक बरात रायपुर के विभिन्न इलाकों से होकर प्रदेश भाजपा कार्यालय तक जाएगी।


युवाओं का कहना है कि यह कोई मजाक नहीं, बल्कि सरकार की गारंटी पर करारा व्यंग्य है। उनके अनुसार सरकार ने चुनाव पूर्व जो वादे किए थे, वे अब तक केवल भाषणों और घोषणाओं तक ही सीमित हैं।

युवाओं के अनुसार इस आयोजन के पहले वे कावड़ यात्रा भी निकालने वाले हैं, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ ‘विवाह निमंत्रण पत्र’

विवाह का शुभ निमंत्रण

सुपुत्र- श्री गरीब मध्यम परिवार

सुपुत्री- श्रीमती डीएड और बीएड कॉलेज

सुपौत्र- घर, परिवार, समाज और राज्य का भविष्य

पता- भारत का 26 वां राज्य, छत्तीसगढ़ सौं. कां. 57,000 शिक्षकभर्ती

सुपुत्र- श्री छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार

सुपुत्री- श्रीमती विधानसभा घोषणा पत्र

सुपौत्र -माननीय प्रधानमंत्री

रायपुर में बीते दिनों एक खास शादी का कार्ड चर्चा में रहा। बेरोजगार युवाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के लिए बनाए गए इस कार्ड में सारी जानकारी और निमंत्रण लिखा गया है।