
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में लालपुर शराब भट्टी के पास नाले में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक की उम्र करीब 25 से 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
नाले में शव मिलने की सूचना पर टिकरापारा थाना पुलिस के साथ एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हत्या और हादसे समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में नौ मोबाइल लैब सात महीने से खड़ीं, 10 मिनट में होने वाली जांच के लिए दस दिन का इंतजार