• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EC का कारनामा: छत्तीसगढ़ में 6 प्रत्याशियों के 3 साल तक इलेक्शन लड़ने पर लगाया प्रतिबंध, जबकि… इस दौरान कोई चुनाव है ही नहीं

छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग ने अजीब फैसला दिया है। मामला लोकसभा चुनाव 2024 का है जब कुछ प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया था। आयोग ने इनके चु...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 21 Mar 2025 08:02:57 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Mar 2025 09:47:31 AM (IST)
EC का कारनामा: छत्तीसगढ़ में 6 प्रत्याशियों के 3 साल तक इलेक्शन लड़ने पर लगाया प्रतिबंध, जबकि… इस दौरान कोई चुनाव है ही नहीं

HighLights

  1. निर्वाचन आयोग के सचिव विनोद कुमार ने जारी किया आदेश
  2. लोक प्रतिनिधित्व अधि. 1951 की धारा 10 क के तहत कार्रवाई
  3. निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार लिए गया एक्शन

जितेंद्र दहिया, नईदुनिया, रायपुर : लोकसभा चुनाव 2024 में खर्च का ब्योरा न देने वाले प्रत्याशियों के विरुद्ध निर्वाचन आयोग ने कड़ा कदम उठाया है। आयोग ने चार प्रत्याशियों को तीन साल तक किसी भी चुनाव में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। यह आदेश निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन मानते हुए जारी किया गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इन तीन सालों में प्रदेश में कोई चुनाव नहीं होगा। पंचायत, नगरीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव नहीं होने हैं। ऐसे में इन प्रत्याशियों को इस दौरान किसी चुनाव में भाग लेने का कोई मौका नहीं मिलेगा।


निर्वाचन आयोग के सचिव विनोद कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10 क के तहत तीन साल के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह है नियम

  • लोकसभा चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के दौरान खर्च की गई राशि का ब्योरा तीन चरणों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जमा करना होता है। यह ब्यौरा चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर जमा किया जाना अनिवार्य था।
  • जिले में छह प्रत्याशियों ने यह ब्योरा निर्धारित समय सीमा के भीतर नहीं जमा किया। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने इन प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब 20 दिन के भीतर देना था।
  • इस पर छह प्रत्याशियों ने जवाब नहीं दिया तो आयोग ने कार्रवाई करते हुए सभी प्रत्याशियों पर तीन साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया।

इन पर लगा प्रतिबंध

- बहुजन समाज पार्टी की ममता रानी साहू

- आजाद समाज पार्टी के पीतांबर जांगड़े

- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के हीरानंद नागवानी

- निर्दलीय प्रत्याशी इमरान खान

- निर्दलीय प्रत्याशी नूरी खां

- निर्दलीय प्रत्याशी राजेश ध्रुव

गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई

यह कार्रवाई निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार की गई है। निर्वाचन आयोग का मानना है कि चुनाव खर्च का ब्योरा न देने पर यह प्रतिबंध लगाने का नियम पहले से तय था और इस नियम के तहत ही यह आदेश जारी हुआ है। - यूएस बंदे, उप निर्वाचन अधिकारी, रायपुर