• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC 2024 Result: यूपीएससी में पूर्वा अग्रवाल को मिली 65वीं रैंक, तीसरे प्रयास में आईएएस बनीं

छत्तीसगढ़ से पांच प्रतिभागी यूपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें मुंगेली के अर्पण चोपड़ा को 313वीं रैंक, जगदलपुर की मानसी जैन को 444वीं, अंबिक...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 22 Apr 2025 06:02:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Apr 2025 08:00:30 PM (IST)
UPSC 2024 Result: यूपीएससी में पूर्वा अग्रवाल को मिली 65वीं रैंक, तीसरे प्रयास में आईएएस बनीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के महोबा बाजार में रहने वाली पूर्वा अग्रवाल आइएएस बनने में कामयाब हो गई है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) की तरफ से सिविल सेवा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। पूर्वा को देशभर में 65वीं रैंक मिली है। तीसरे प्रयास में पूर्वा आईएएस बनीं हैं।

इससे पहले 2023 में उन्हें देशभर में 189वीं रैंक मिली थी, जिसे छत्तीसगढ़ कैडर में आइपीएस मिला था। उन्होंने प्रशिक्षण से एक वर्ष का अवकाश लेकर फिर से तैयारी की और बीते वर्ष हुई गलतियों को सुधारकर आईएएस बनने में कामयाब हुई हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के श्रीराम कॉलेज आफ कामर्स से स्नातक की पढ़ाई की।


पढ़ाई के दौरान ही सिंगापुर में इंटर्नशिप किया। इंटर्नशिप के दौरान ही मल्टीनेशनल कंपनी में 30 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज के साथ जाब आफर हुई। जाब नहीं करके उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी करने का निर्णय लिया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ से पांच प्रतिभागी यूपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें मुंगेली के अर्पण चोपड़ा को 313वीं रैंक, जगदलपुर की मानसी जैन को 444वीं, अंबिकापुर के केशव गर्ग को 496वीं और यहीं की शची जायसवाल को 654वीं रैंक मिली है।