• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

अमेरिका ने छत्तीसगढ़ की कंपनी और उसके सीईओ समेत आठ संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए

अमेरिका ने सूडान में गृहयुद्ध को तेज करने के आरोप में भारतीय कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड और उसके सीईओ आलोक चौधरी पर प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप है कि कंपन...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 01:21:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 01:31:50 PM (IST)
अमेरिका ने छत्तीसगढ़ की कंपनी और उसके सीईओ समेत आठ संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए
विस्फोटक मुहैया कराने वाली कंपनी का रायपुर स्थित कार्यालय। नईदुनिया

सतीश पांडेय, नईदुनिया, रायपुर। अमेरिका ने सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने के आरोप में आठ लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है, जो विस्फोटक बनाने वाली कंपनी से जुड़ा है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के आफिस आफ फारेन एसेट्स कंट्रोल ने शुक्रवार को कहा कि जिन नेटवर्क को निशाना बनाया गया, उन्होंने सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) को इस अफ्रीकी देश में गृहयुद्ध को बढ़ाने और तेज करने में मदद की।

प्रतिबंधों का सामना करने वाले लोगों में छत्तीसगढ़ के आलोक चौधरी भी शामिल हैं। वे एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (जिसे अमीन एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड के नाम से भी जाना जाता है) के सीईओ हैं।

दो सौ से ज्यादा खेप सप्लाई की

आरोप है कि इस कंपनी ने एसएएफ के हथियारों के जखीरे का रखरखाव करने वाली एक कंपनी को विस्फोटक और उससे जुड़ी सामग्री की 200 से अधिक खेप सप्लाई की थीं। ट्रेजरी विभाग ने एसबीएल एनर्जी लिमिटेड और सूडान और मिस्र में स्थित अन्य कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टामी पिगाट ने कहा, "ये नेटवर्क सूडानी सशस्त्र बलों और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज, दोनों को हथियार, विस्फोटक और विदेशी लड़ाके मुहैया कराते हैं। इनके समर्थन ने उस संघर्ष को लंबा खींच दिया है, जिसने दुनिया का सबसे बुरा मानवीय संकट पैदा किया है और आतंकवादी समूहों को काम करने का मौका दिया है।"


बिना नोटिस कार्रवाई, गलतफहमी दूर करने करेंगे अपील

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित वालफोर्ट ओजोन के कार्पोरेट मुख्यालय में नईदुनिया से चर्चा करते हुए कंपनी के मैनेजर पंकज अग्रवाल ने कहा कि एसबीएल एनर्जी नागपुर मुख्यालय से पिछले 22 वर्षों से पूरे भारत में कोल इंडिया समेत विभिन्न संस्थानों तथा 20 देशों की खदानों में उपयोग होने वाले विस्फोटकों की आपूर्ति कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जिसके खिलाफ अपील की जा रही है। यदि आपूर्ति के बाद विस्फोटक कहीं और पहुंचते हैं तो इसके लिए कंपनी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।