• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे विहिप कार्यकर्ता, संत पर की थी टिप्पणी

रायपुर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों न...और पढ़ें

By Shravan Kumar SharmaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 11 Nov 2024 08:50:44 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Nov 2024 08:50:44 AM (IST)
कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे विहिप कार्यकर्ता, संत पर की थी टिप्पणी
रायपुर सिविल लाइन थाने के सामने प्रदर्शन करते वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता। नईदुनिया

HighLights

  1. हिंदुओं चार बच्चे पैदा करें, क्योंकि दुश्मन एके-47, ईंट-पत्थर लेकर खड़े है: राजीव

रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ रविवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लखमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत प्राप्त करने के बाद मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

यह प्रदर्शन लखमा द्वारा बाल ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे संत राजीव लोचन महाराज पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में था। कवासी लखमा ने महाराज को शादी करने और बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी, जिस पर संतों और हिंदू समाज ने विरोध जताया है। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।


इस अवसर पर महाराज राजेश्वरानंद, साध्वी सौम्या जी, संजय कानूगा, उपाध्यक्ष योगेश सैनी, जिला मंत्री बंटी कटरे, जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा और बजरंग दल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जानिए छठ पूजा के दौरान राजीव लोचन दास महाराज ने क्‍या था

महादेव घाट में आयोजित छठ पूजा के दौरान राजीव लोचन दास महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा था कि छठी माई की कहती है कि हम दो हमारे दो में सफा चट हो जाओगे। क्योंकि दुश्मन एके-47 से लेकर ईंट-पत्थर लेकर खड़े हैं।

समय रहते संतों की गुरुवाणी को स्वीकार करें नहीं तो सनातन धर्म संकट में आ जाएगा। हिंदु दो नहीं कम से कम चार बच्चे पैदा करो। सनातन धर्म में पैदा हुए बच्चों की रक्षा करने की जिम्मेदारी छठी माई की होती है। इसलिए सुहागिन माता छठी माई को प्रणाम करती है। प्रणाम करके कहती है मैया हमारी अंचल को सुना मत छोड़ना। अब शपथ लो कि कोई भी हिंदु गर्भ हत्या नहीं करेंगे। आगे भारत हिंदु राष्ट्र बन जाएगा और विश्व गुरु।